QC न्यूज को हाल ही में जिंदर महल ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर उन्होंने रैंडी ऑर्टन के बारे में क्या सोचते हैं,ग्रेट खली के साथ अनुभव और भारत का प्रतिनिधित्व करने के बारे में चर्चा की।
काफी लंबे समय तक जिंदर महल कुछ भी नहीं थे। वो सिर्फ एक जॉबर थे। लगभग सभी मैच वो हारे थे। काफी लंबे समय बाद जिंदर महल की फाइट रैंडी ऑर्टन के साथ हुई। मई में बेैकलैश में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन बनकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। रैंडी ऑर्टन के खिलाफ इसके बाद कई बार उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। और इसके बाद समरस्लैम में नाकामुरा के खिलाफ एक बार डिफेंड की। सिंह ब्रदर्स की मदद से वो हर बार चैंपियन बनने में सफल रहे। जब वो WWE में कॉन्ट्रैक्ट में नहीं थे तो उन्होंने भारत में भी फाइट की। ग्रेट खली के खिलाफ उनका मैच दिल्ली में हुआ था।
खली के साथ हुई फाइट के बारे में जिंदर का कहना था की," ये काफी शानदाथा। 60000 लोगों के सामने हम लोग थे। इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। फैंस भी काफी उत्साहित थे और गर्व महसूस कर रहे थे"।
वहीं रैंडी ऑर्टन के बारे में बोलते हुए उनका कहना था कि," रैंडी 13 बार के चैंपियन है। और काफी अच्छे परफॉर्मर हैं। रैंडी ने जिस तरह इस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला किया वो कााबिलेतारीफ था। और आगे आने वाले मैचों के लिए भी मैंने उनके लिए प्लान तैयार किया है।"
भारत के लिए बोलने पर जिंदर ने कहा की," मुझे गर्व महसूस होता है। मैं चैंपियन के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। मैंने अपने चाचा से भी बहुत कुछ सीखा, उनकी प्रेरणा लेकर ही आगे बढ़ा।"
जिंदर महल का हैन इन ए सैल में प्रतिद्वंदी कौन होगा ये अगले स्मैकडाउन के एपिसोड में पता चलेगा। रैंडी ऑर्टन और नाकामुरा के बीच यहां नंबर वन कंटेंडर का मैच होगा। जो इस मैच को जीतेगा वो जिंदर महल के खिलाफ फाइट करेगा।
Published 02 Sep 2017, 13:02 IST