भारत के राष्‍ट्रगान को लेकर WWE चैंपियन जिंदर महल ने फैंस को दिया भावुक संदेश

अर्बिया इंग्लिश ने हाल ही में WWE चैंपियन जिंदर महल का इंटरव्यू लिया। जिंदर महल ने यहां पर भारत के राष्ट्रगान से ताकत और आत्मविश्वास बढ़ने और साथ ही साथ WWE में अपने लक्ष्य के बारे में बातचीत की। जिंदर महल ने साल 2011 में WWE में डेब्यू किया। लेकिन बाद में तीन साल के लिए वो रिलीज हो गए। इसके बाद पिछले साल जिंदर ने WWE में वापसी की और आधे साल में ही उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैपियनशिप अपने नाम कर ली। इंटरव्यू में बात करते हुए जिंदर महल ने बताया की," न्यू ईयर के दौरान मैंने अपने गोल लिखे। और हर दिन मेैं वो लिखता था। जब तक मैं चैंपियन नहीं बना। मेरा लक्ष्य इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और यूएस चैंपियन बनने का भी था। लेकिन ज्यादा में WWE चैंपियन के बारे में लिखता था। और अब मैं 10 बार चैंपियन बनने के बारे में लिखता हूं"। दो हफ्ते पहले स्मैकडाउन लाइव में जिंदर महल ने भारत का इंडिपेंडेंश डे मनाया था। हालांकि इसके लिए निगेटिव रिस्पांस लोगों को मिला था। इसके बाद रिंग में भारत का राष्ट्रीय गान भी गाया गया था। एक इंडियन फैन ने इसे गाया था। इसके बारे में जिंदर महल ने कहा कि,"मुझे लगता है कि पहले बार किसी अच्छे प्लेटफॉर्म में राष्ट्रगान गाया गया है। सभी को इस पर गर्व महसूस होना चाहिए। सभी को इस बार से खुशी मिलती है। कुछ ही लोग इसे बुरा मानते है लेकिन हर किसी को इससे जान आ जाती है।"

जिंदर महल इस समय नाकामुरा के साथ फ्यूड में है। समरस्लैम में फिर से वो wwe चैंपियन बने है। और अब आगे भी उनकी लड़ाई नाकामुरा के साथ जारी रहेगी। इन दोनों के बीच एक बार फिर अगले पीपीवी में इस टाइटल के लिए लड़ाई होगी।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications