UFC के अगले पीपीवी में स्पेशल अपीयरेंस देंगे WWE चैंपियन जिंदर महल

382e6-1502648598-800

WWE चैंपियन जिंदर महल UFC के अगले पीपीवी, UFC 215 में भारतीय मूल के फाइटरअर्जुन भुल्लर का साथ देते नज़र आएंगे। समरस्लैम 2017 में WWE चैंपियन जिंदर महल का सामना किंग ऑफ़ स्ट्रॉन्ग स्टाइल शिंस्के नाकामुरा से होना है और सभी दर्शकों को इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार है। अर्जुन भुल्लर भारतीय मूल के पहले फाइटर हैं जिन्हें UFC ने साइन किया है। भुल्लर के UFC से जुड़ने की घोषणा मई में हुई थी। जिन्दर महल बैकलैश में रैंडी ऑर्टन को हराकर भारतीय मूल के पहले WWE चैंपियन बने थे। अर्जुन भुल्लर ने कल अपने इंस्टाग्राम में बताया कि मॉडर्न डे महाराजा जिंदर महल UFC 2015 में उनका साथ देंगे। यह इवेंट कनाडा में होने वाला है और इसके पहले टोरंटो में हुए स्मैकडाउन लाइव में जिंदर महल को काफी चीयर किया गया था। अर्जुन भुल्लर UFC में सितम्बर 9 को लुइस हेनरिके के ख़िलाफ अपना डेब्यू करेंगे। भारतीय रैसलिंग फैंस और स्पोर्ट्स फैंस के लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा और जिंदर महल के उदय के बाद अब एक और भारतीय फाइटर देश का परचम लहरा रहें हैं। हालांकि अगर जिंदर महल को WWE चैंपियन के रूप में ओक्टागन में अर्जुन भुल्लर का साथ देना है तो उन्हें समरस्लैम में शिंस्के नाकामुरा को हराना होगा। जिंदर महल WWE चैंपियन ठीक उसी वक्त बने थे जब भुल्लर ने UFC के लिए साइन किया था। वर्ल्ड स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में भारतीय मूल के एथलीट्स के लिए यह बड़ी अचीवमेंट है और दोनों को ही UFC 215 में साथ आते देखना शानदार होगा। जिंदर महल के पास भी अलग तरह के दर्शकों के सामने एक्सपोज़र पाने का यह सुनहरा मौका होगा और UFC में आकर वह और भी बड़े स्टार बन सकते हैं। उनका WWE टाइटल रन अभी तक उतना प्रभावित करने वाला नहीं रहा है और उन्हें जितना ज्यादा एक्सपोज़र मिले, उनके लिए उतना बेहतर होगा। हमें उम्मीद है कि समरस्लैम में जिंदर महल शिंस्के नाकामुरा को हराएंगे और बतौर WWE चैंपियन अर्जुन भुल्लर का साथ देने UFC में जाएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications