बहुत सारे रैसलिंग फैंस गामा सिंह के नाम से वाकिफ होंगे। काफी लोग उन्हें जिंदर महल के अंकल तो काफी लोग एक महान रैसलर के रूप में जानते हैं। गामा रैसलिंग को इम्पैक्ट रैसलिंग ने साइन कर लिया है, ताकि वो आज की जनरेशन के युवा रैसलरों का मार्गदर्शन कर सकें। One of the most successful Indian born wrestlers of all time, one of the most successful international wrestlers ever - the legendary Gama Singh (@GR8GamaSingh) has officially signed with IMPACT. pic.twitter.com/qmYMjsxVeI — IMPACT (@IMPACTWRESTLING) January 15, 2018 WWE की प्रतिद्वंदी कंपनी इम्पैक्ट रैसलिंग ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए गामा सिंह को साथ लाने की वीडियो जारी की। वीडियो में गामा सिंह ने कहा, "हल्क होगन उस समय जो अमेरिका के लिए थे, वही मैं अंतरराष्ट्रीय रैसलिंग जगत के लिए था। मेरे पास रैसलिंग से जुड़ी हुई जो भी जानकारी है, उसे भारत के युवा रैसलरों को देना चाहता हूं।" गामा सिंह की उम्र फिलहाल 63 बरस है, इस बारे में थोड़ा संदेह है कि वो इम्पैक्ट रैसलिंग के मैच लड़ेंगे। फिलहाल इम्पैक्ट रैसलिंग की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वो किस रोल में नजर आएंगे। वीडियो में गामा सिंह भारत के किन रैसलरों का जिक्र कर रहे थे? गामा सिंह का असली नाम गदोवर सिंह सहोटा है। दुनिया उन्हें गामा सिंह या फिर ग्रेट गामा के नाम से जानती है। उनका जन्म 1954 में पंजाब में हुआ था, लेकिन वो बाद में कनाडा के कैलगरी में जा बसे। कैलगरी की स्टैम्पीड रैसलिंग कंपनी में उन्होंने बहुत नाम कमाया। वो उस दौरान कराची वाइस नाम की टैग टीम के रैसलर भी थे। जिंदर महल, गामा सिंह के भतीजे हैं। ग्रेट गामा ने अमेरिका, कनाडा, जापान, साउथ अफ्रीका, दुबई, ऑस्ट्रेलिया जैसे में भी रैसलिंग मैच लड़े हैं। इसके अलावा वो WWE के विदेशी दौरों पर कंपनी के साथ काम भी कर चुके हैं।