"जिंदर महल ने जब WWE में आगे बढ़ने की उम्मीद खो दी थी तब मैंने उसका साथ दिया था"

जिंदर महल इस समय WWE में चमकता सितारा है। वो WWE चैंपियन हैं। जिस आदमी ने जिंदर महल को शुरूआती दौर में तैयार किया वो जिंदर महल को काफी अच्छे से जानता है। उनका नाम रिक टाइटन यानि फेक रोजर रेमोन है। उन्होंने हाल ही में जिंदर महल के फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन और उनके रिलेशनशिप के बारे में बातचीत की। फेक रोजर रेमोन और फेक डीजल पहले टैग टीम पार्टनर थे। फेक डीजल और कोई नहीं बल्कि लैजेंड केन है। WWE में इस समय जिंदर महल टॉप पर है। जिंदर महल के पहले कोच रिक टाइटन है। रिक टाइटन ने हाल ही में जिंदर महल की फिजिक के बारे में बात करते हुए कहा की," अभी हाल ही मैं मैंने जिंदर महल को देखा था। वो काफी बदल गया है। उसने काफी मेहनत की है। अपने एब्स, शोल्डर,वी शेप पर उसने अच्छे से काम किया है। कमर से लेकर पांव तक उसका शेप बदल गया है। मैंने उससे एक सैल्फी के लिए कहा और जब उसने हाथ रखा तो वो काफी अगल तरीके का था। इस पर विश्वास नहीं होता है।" साथ ही साथ रिक ने ये भी कहा की," कई साल पहले मैंने जिंदर के पापा से कहा था कि जिंदर खुश नहीं है। वो नहीं जानता की उसे क्या करना है। तब मैंने उनसे कहा था की वो कभी भी मुझे कॉल कर सकते है। तांकि मैं उसे बता सकूं की इस बिजनेस में कब और कहां क्या करना है। इसके अलावा पैसा कैसे कमाया जा सकता है। क्योंकि अचानक आप पैसा नहीं कमा सकते है। इसके लिए काफी मेहनत और लंबा वक्त चाहिए"। जिंदर महल इस समय काफी व्यस्त है। इसके अलावा रिक का कहना था की वो जिंदर महल के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा। उन्होंने कहा की,"जो सुपरस्टार टॉप पर होता है उसके लिए काफी मुश्किलें होती है। आप ही समझ सकते है की आप क्या महसूस करते है। लेकिन आपको इसके लिए सही रास्ते पर जाना होगा। हम दोनों के बीच में कई बार अच्छी बातें भी होती है। लेकिन हम ज्यादा अंदर की बातें नहीं करते है। ये आप लोग समझ सकते हो। इसके अलावा जिंदर महल ने जब उम्मीद खो दी थी तब मैंने उसको समझाया और उसकी मदद की"। जिंदर महल की क्षमता पर अभी भी लोग काफी शक करते है। लेकिन जिंदर महल को इन्हें इस समय गलत महसूस कराना है। उन्हें दिखाना है की वो भी कुछ कर सकते है। उनके पास टाइटल रहे या ना रहे उन्हें लोगों को अब यहां से गलत साबित करना है।