WWE अफवाह: जो स्टाइल्स को कंपनी ने रिलीज़ किया

WWE ने पूर्व अनाउंसर और डिजीटल मीडिया कंटेंट के वाइस प्रेसीडेंट जो स्टाइल्स को कंपनी से रिलीज़ कर दिया है। हालांकि अभी इसकी सही-सही जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्हें किस तारीख को रिलीज़ किया गया। जो स्टाइल्स ने हाल ही में फेसबुक पर सवाल/जवाब सेशन कंडक्ट किया। जिसमें उन्होंने WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को जमकर लताड़ा। उन्होंने 3 लोगों वाली कमेंट्री टीम और WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के नाम के बारे में बुरा-भला कहा। 45 साल के स्टाइल्स ने रोमन रेंस को बेबीफेस बनाए रखने की बात पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी बात ये है कि अगर विंस मैकमैहन ने सोच लिया कि ये स्टार बेबीफेस बनेगा तो फिर ऐसा ही होगा। विंस को लगता है कि जो उन्होंने सोचा है वो आइडिया काम करेंगा। पिछले 40 साल से वो काफी सारे सही फैसले कर चुके हैं। यही सच्चाई है, मां अपनी बच्चो को शो दिखाने लाती है। बच्चों को रोमन रेंस पसंद है, मां को रोमन रेंस पसंद है। यही उनको बेबीफेस बनाए रखने का कारण है। जरुरी नहीं है कुछ लोग उन्होंने नापसंद करते हैं तो सभी उनसे नफरत करेंगे"। अभी साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें WWE ने कमेंट्स की वजह से हटाया है या किसी और कारण की वजह से लेकिन WWE ने सोशल मीडिया पेज से भी वीडियो को हटा लिया है। 45 साल के जो स्टाइल्स को WCW में अपने काम के लिए जाना जाता है। वहां उन्होंने 1993 से लेकर 2001 तक काम किया। स्टाइल्स ECW हार्डकोर टीवा के होस्ट थे। इस बारे में WWE का बयान आना बाकी है। अगर ये सच है तो क्या जो स्टाइल्स वापिस आएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications