टेडी लांग को किया गया हॉल ऑफ फेम में शामिल

WWE की हॉल ऑफ़ फेम 2017 की क्लास 31 मार्च को फ्लोरिडा में होगी । वैसे तो इस साल हॉल ऑफ फेम में कई दिग्गजोंं को शामिल किया गया है। लेकिन इसमें एक दिग्गज का नाम और जुड़ गया है। और वो दिग्गज हैं टेडी लांग। उनको हॉल ऑफ़ फेम 2017 की क्लास में सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में WWE.com में ये घोषणा की गई की लंबे समय तक स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर रहे टेडी लांग को शामिल किया जाएगा। इससे पहले WWE ने कई दिग्गजों कर्ट एंगल, रॉक न रॉल एक्सप्रेस, बेथ फिनॉक्स, डलास और एरिक ली ग्रांड को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। लांग इससे पहले रैफरी, मैनेजर और स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर के रूप में काम कर चुके है। लांग 1998 से 2002 तक रैफरी रहे। इससे पहले वो मैनेजर रहे थे। ब्रॉन, मैक, रोजे और मार्क हैनरी जैसे सुपरस्टार को उन्होंने मैनेज किया था। लांग ने स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर के रूप में भी काम किया है। इससे पहले वो ECW में थे इसके बाद वो स्मैकडाउन में 8 साल रहे। लांग ने सबसे ज्यादा वक्त तक जनरल मैनेजर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। वैसे जेबीएल और सिमंस भी हॉल ऑफ फेम में शामिल है। ये दोनों लांग के काफी करीब है। इन्होंने साथ-साथ कई वक्त यहां बिताया है। WWE.com में जेबीएल में काफी मुद्दों पर बातचीत करते हुए अपनी बात सामने रखी।

Ad
youtube-cover
Ad

हॉल ऑफ फेम सैरेमनी 31 मार्च को आयोजित होगी। कई नामों का एलान भी WWE पहले कर चुका है। इन सभी को यहां पर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद ये सभी रैसलमेनिया 33 में भी शिरकत करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications