क्रिसमस के दिन होने वाली Raw के लिए सुपरस्टार जॉन सीना को एडवर्टाइज किया गया

जॉन सीना के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। जॉन सीना इस समय काफी व्यस्त हैं। उनका शिड्यूल काफी लंबा है लेकिन फिर भी फैंस उन्हें WWE में देखना चाहते हैं। और सीना भी WWE में अपना बेस्ट देने की कोशिश करते है। WWE ने अब एक बड़ा दांव खेला है और क्रिसमस के दिन होने वाले रॉ के लिए जॉन सीना को एडवर्टाइज किया है। जॉन सीना के आने से अब फैंस की ज्यादा लाइन लग सकती है। इस इवेंट को बड़ा करने के लिए ऐसा किया गया है। शायद यहीं वजह है कि जॉन सीना को कॉल किया गया और थोड़ा समय निकालने को कहा गया है। क्रिसमस साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है। खासतौर पर रैसलर्स के लिए। इस दिन सभी अपनी फैमिली के साथ समय व्यतीत करते है। लेकिन इस दिन रॉ का इवेंंट होना है। तो सुपरस्टार्स अपना पूरा टाइम इस इवेंंट को देंगे। WWE की वेबसाइट के अनुसार इस शो के लिए कई बड़े सुपरस्टार्स को शिड्यूल किया गया हैं। कर्ट एंगल, केन, शेमस, सिजेरो, एलेक्सा ब्लिस,समोआ जो, द मिज, ब्रॉन स्ट्रोमैन, फिन बैलर, ब्रे वायट, सैथ रॉलिंस,डीन एंब्रोज, रोमन रेंस और जॉन सीना को इस शो के लिए शिड्यूल किया गया है। ये ध्यान देने वाली बात है कि मिज और सीना दोनों इस शो में रहेंगे। लेकिन जैसे ही जॉन सीना का नाम इस लिस्ट में आया तो टिकटों की बिक्री भी बढ़ गई। जॉन सीना WWE में कभी कभी आते है। जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वो यहां आ जाते हैं। क्योकिं उनके कई प्रोजेक्ट अभी लाइन में है। कई मूवी में वो काम कर रहे है। इसके अलावा कई टेलीविजन प्रोजेक्ट्स पर भी वो हाथ आजमा रहे है। सर्वाइवर सीरीज में जॉन सीना नजर आए थे। फैंंस अब उन्हें क्रिसमस के दिन देख पाएंगे। जॉन सीना की तरफ से भी फैंस के लिए ये अच्छा गिफ्ट होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications