न्यू ईयर से पहले होने वाले SmackDown के शो का हिस्सा बनेंगे जॉन सीना

WWE सुपरस्टार जॉन सीना इस समय रिंग से बाहर हैं। नो मर्सी में रोमन रेंस के खिलाफ फाइट और फिर सर्वाइवर सीरीज में हिस्सा बनने के बाद वो नजर नहीं आए। लेकिन अब लगता है कि जॉन सीना जल्द वापसी करेंगे। WWE ने हाल ही में उन्हें WWE के कई शो के लिए एडवर्टाइज किया हैं। इसके अलावा क्रिसमस के दिन होने वाली मंडे नाइट रॉ के लिए भी सीना को शिड्यूल किया गया है। फिर इसके बाद 30 दिसंबर को होने वाले स्मैकडाउऩ के लाइव इवेंट के लिए भी उन्हें शिड्यूल किया गया हैं। रैसलटॉक को हाल ही में जॉन सीना ने इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो अब फुल टाइमर के तौर पर WWE में नहीं आएंगे। उन्होंने अपनी उम्र का तकाजा दिया था और फ्यूचर रोल के बारे में आपत्ति जताई थी। सीना WWE का फेस है। लेकिन उनकी उम्र अब 40 साल की हो गई है। जॉन सीना ने खुद कहा कि उनका फोकस अब WWE से बाहर की चीजों पर हैं। सीना नो मर्सी में रोमन रेंस के साथ लड़े थे और उन्होंने रोमन रेंस को आगे के लिए टॉर्च पास की थी। इसके बाद वो सर्वाइवर सीरीज में स्मैकडाउऩ टीम का हिस्सा बने। क्रिसमस के दिन होने वाली रॉ के लिए जॉन सीना को पहले ही एडवर्टाइज कर दिया गया था लेकिन अब स्मैकडाउऩ के लाइव इवेंट के लिए भी उन्हें एडवर्टाइज किया गया है। जॉन सीना अब फुल टाइमर के तौर पर काम नहीं करते है। वो एक फ्री एंजेट के तौर पर काम कर रहे हैं। रॉ और स्मैकडाउऩ दोनों का वो हिस्सा हैं। नो मर्सी में वो रॉ का हिस्सा बने थे और सर्वाइवर सीरीज में स्मैकडाउन टीम का। जॉन सीना की वापसी से फैंस को खुशी जरूर होगी। क्योंकि कई सालों से जॉन सीना ने फैंस के दिलों पर राज किया हैं। और आगे भी करते रहेंगे। वैसे जॉन सीना का पूरा फोकस अभी अपने फिल्मी करियर पर हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications