जॉन सीना,जिंदर महल समेत कई WWE सुपरस्टार्स ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज 72वां स्वतंत्रता दिवस है और आज पूरे भारत देश में जश्न का माहौल है। लोग खुशी में डूबे हुए है। आज के दिन लोग जवानों को याद कर रहे है। देशवासी देशभक्ति की भावना में रंगे हुए हैं। पूरी दुनिया के लोग भारत को उसकी आजादी की शुभकामनाएं दे रहे है।

Ad

WWE में भी अब भारत का तिरंगा लहराता है। तो WWE सुपरस्टार्स ने देशभक्ति की भावना जगाते हुए एक वीडियो के जरिए भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। जॉन सीना, मैकइंटायर, एजे स्टाइल्स, सैथ रॉलिंस, जिंदर महल और तमाम WWE दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी है।

Ad

जॉन सीना तो पिछले कुछ दिनों से भारतीय रंग में रंगे हुए है। उन्होंने इससे पहले भारत की तीन हस्तियों कपिल शर्मा, सचिन तेंदुलकर और दिलेर मेंहदी की फोटो डाली। और इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर भारतवासियों को बधाई दी।

A post shared by John Cena (@johncena) on

द ग्रेट खली, जिंदर महल, सुनील सिंह कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जिन्होंने WWE में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए काफी नाम कमाया है। वैसे भी भारत एक बड़ा और प्यारा देश है। पूरी दुनिया के लोग यहां आने चाहते है। जॉन सीना और सैथ रॉलिंस तो पहले भी कह चुके है कि वो भारत से बहुत प्यार करते है। पिछले साल भी लाइव इवेंट में कई सुपरस्टार्स यहां आए थे। तो उन्हें काफी अच्छा सपोर्ट मिला था। हाल ही में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने भारत का दौरा किया था। लगातार WWE अब भारत में कदम रख रहा है। ट्रिपल एच भी कह चुके है कि आने वाले समय में भारत से कई सुपरस्टार WWE में कदम ऱखेंगे। पिछले साल जिंदर महल ने स्मैकडाउन के एपिसोड में भारत का राष्ट्रगान गाया था। उस समय वो WWE चैंपियन थे। काफी उत्सव जैसा माहौल उस दिन स्मैकडाउन में मनाया गया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications