WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना (John Cena) के बीच जबरदस्त सैगमेंट हुआ। दोनों ने शानदार प्रोमो दिए और काफी बवाल मचाया। इस दौरान पुराने सुपरस्टार्स का नाम भी लिया गया। रिक फ्लेयर (Ric Flair), सीएम पंक (CM Punk), निकी बैला (Nikki Bella) और डीन एंब्रोज (Dean Ambrose) की याद भी फैंस को आ गई। रेंस और सीना ने अपने प्रोमो में इन सुपरस्टार्स का नाम लिया और सभी को चौंका दिया।WWE SmackDown में रोमन रेंस और जॉन सीना ने मचाया बवालजॉन सीना और रिक फ्लेयर 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। हाल ही में रिक फ्लेयर को रिलीज कर दिया गया था। रिलीज के बाद भी WWE टीवी पर उनका नाम लिया गया। सीना ने प्रोमो के दौरान फ्लेयर का नाम लिया। सीना ने कहा कि SummerSlam में वो चैंपियनशिप जीतकर WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे। हाल ही में ये भी खबरें आई थी कि AEW में रिक फ्लेयर जा सकते हैं। इस वजह से भी फ्लेयर का नाम यहां सामने आया।साल 2019 में WWE छोड़कर AEW में डीन एंब्रोज चले गए थे। शील्ड में रेंस के साथ सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज भी थे। इस बात का जिक्र भी सीना ने अपने प्रोमो में किया। सीना ने रेंस से कहा कि उन्हें प्रोटेक्ट किया जा रहा है। सीना ने रेंस के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सैथ रॉलिंस को बर्बाद कर दिया और यहां तक कि डीन एंब्रोज को भी इस वजह से WWE से बाहर जाना पड़ गया। सबसे बड़ी बात सीना ने कही कि रोमन रेंस के पीछे सभी हैं लेकिन फिर भी वो कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।"You ran Dean Ambrose out of WWE!" - @JohnCena#SmackDown pic.twitter.com/rqBg6z8WDL— WWE on BT Sport (@btsportwwe) August 14, 2021सीएम पंक को WWE से गए हुए सात से ज्यादा हो गए। अभी भी उनका जलवा WWE रिंग में चल रहा है। इस बार प्रोमो में उनकी बात भी सामने आई। सीना ने इस बार सीएम पंक के संदर्भ में अपनी बात रखी। सीना ने कहा कि यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतेंगे और फ्लाइंग किस देकर क्राउड में से निकल जाएंगे। आपको याद होगा कुछ ऐसा ही सीएम पंक ने भी किया था। हाल ही में खबर आई थी कि पक AEW में अब नजर आ सकते हैं।सीना और निकी बैला को अलग हुए दो साल से ज्यादा का समय हो गया। WWE में निकी बैला ने बहुत काम किया। छह साल तक सीना और निकी रिलेशन में रहे। कई सुपरस्टार्स लगातार निकी को लेकर सीना की बेइज्जती करते हैं। इस हफ्ते भी ऐसा ही देखने को मिला। रेंस ने कहा कि जॉन सीना से निकी बैला खुश नहीं थीं इसलिए वो अलग हो गईं।"20 years of missionary might have been good enough for you, but it wasn't good enough to Nikki Bella" - Roman Reigns to John Cena— Sean Ross Sapp aka Keiji Muter aka The Great Muter (@SeanRossSapp) August 14, 2021