Raw और SmackDown के दो बड़े पीपीवी का हिस्सा होंगे सुपरस्टार जॉन सीना

जॉन सीना के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। जॉन सीना को एलिनिमेशन चैंबर पीपीवी के लिए एडवर्टाइज किया गया है। साथ ही इसके बाद होने वाली रॉ के लिए भी एडवर्टाइज किया गया हैं। इससे पहले रिपोर्ट में ये भी बात सामने आ चुकी है कि WWE फास्टलेन का हिस्सा भी जॉन सीना इस साल होंगे।

Ad

साल 2000 से लगातार जॉन सीना WWE का हिस्सा है और फेस है लेकिन पिछले एक साल से वो पार्ट टाइमर हो गए हैं। रोमन रेंस ने उनकी जगह यहां पर कुछ कुछ ले ली हैं। साल 2017 में वो कभी कभी ही नजर आए। हॉलीवुड में अपनी कई फिल्मों के कारण वो अब लगातार WWE का हिस्सा नहीं बनेंगे। इस बार शायद वो पिछले साल की तुलना में और कम रिंग में नजर आएंगे। मार्च में फास्टलेन का आयोजन होगा। प्रोफेशनल रैसलिंग कम्यूनिटी इस बात पर सजग है कि इसमें जॉन सीना स्पेशल गेस्ट के तौर पर स्मैकडाउऩ ब्रांड का हिस्सा होंगे। इसके बाद सीना का अब एक और पीपीवी के लिए एलान कर दिया गया हैं। रॉ ब्रांड के एलिनिमेशन चैंबर पीपीवी के लिए उन्हें एडवर्टाइज किया गया हैं। फरवरी में एलिनिमेशन चैंबर का आयोजन होगा। इसके बाद वो मंडे नाइट रॉ का हिस्सा भी होंगे। 25 फरवरी को एलिनिमेशन चैंबर का आयोजन पैराडाइज में होगा। इवेंट में जॉन सीना हिस्सा लेंगे। 5 मार्च को होने वाले रॉ का हिस्सा भी वो रहेंगे। रैसलमेनिया 34 से पहले स्मैकडाउन के पीपीवी फास्टलेन के इवेंट का भी वो हिस्सा होंगे। 11 मार्च को इसका आयोजन होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications