कमाई के मामले में जॉन सीना,ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस फिल्मी सितारों से बहुत आगे हैं

प्रोफेशनल रैसलिंग सबके बस की बात नहीं है। सुपरस्टार बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और कई सुपरस्टार्स तो बीच में ही हार कर बैठ जाते है। रिंग में स्किल की बहुत जरूरत पड़ती है। सभी चीजों में इन्हें परफेक्ट होना पड़ता है। कड़ी मेहनत उन्हें एक फेमस सुपरस्टार बनाती है जिसके लिए उन्हें अच्छी सैलरी भी मिलती है। कुछ सुपरस्टार्स ऐसे होते हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो जाते हैं। सुपरस्टार्स को सैलरी के अलावा पीपीवी में हुए प्रॉफिट का कुछ प्रतिशत हिस्सा भी मिलता है। मर्चैनडाइज़ की बिक्री से मिले पैसे का कुछ हिस्सा भी उनको मिलता है ।आप जानकार हैरान रह जाएंगे की कई रैसलर्स कमाई के मामले में फिल्मी सितारों से कम नहीं है। हम बताएंगे वर्ल्ड रैसलिंग के टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई वाले सुपरस्टार्स के बारे में।

Ad

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर का नाम WWE में सबसे ऊपर आता है। वो अपने कॉलेज के दिनों से ही रैसलर थे।उऩ्होंने WWE में काफी नाम कमाया है। लैसनर की सालाना कमाई 12 मिलियन डॉलर से ऊपर है। उन्हें WWE द्वारा सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। इस समय वो पार्ट टाइमर की भूमिका मेें यहां काम कर रहे है लेकिन इसके बावजूद उनकी सबसे ज्यादा कमाई होती है।

जॉन सीना

कई सालों से जॉन सीना ने WWE को जो बिजनेस कर के दिया है वो शायद किसी अन्य सुपरस्टार ने नहीं किया है। 2005 में जॉन सीना WWE के एक जाने-माने चेहरे थे इस दौरान उन्होंने हर मैच जीता था। इसके बाद से लगातार वो WWE के सबसे चहेते बन गए। आज भी फैंस उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। जॉन सीना सालाना 8 मिलियन डॉलर कमाते हैं। सीना 16 बार विश्व चैम्पियन रह चुके हैं।

ट्रिपल एच

ट्रिपल एच WWE के सीओओ इस समय है। ट्रिपल एच जाने-माने रैसलर है। स्टैफनी मैकमैहन से उन्होंने शादी की है जो WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहनन की बेटी हैं। इनकी सालाना कमाई लगभग 3.8 मिलियन डॉलर है। अभी भी ट्रिपल एच WWE में सक्रिय है।

रोमन रेंस

रोमन रेंस ने WWE में बहुत ऊंची उड़ान भरी है। लगातार उन्हें यहां जबरदस्त पुश मिला है। इस समय वो लगातार मेन इवेंट का हिस्सा रहते है। शील्ड के तौर पर उन्होंने WWE में शुरूआत की थी और अब वो सबसे बड़े फेस बन चुके है। इनकी सालाना कमाई 3.5 मिलियन डॉलर है।

डीन एंब्रोज

डीन एम्ब्रोज उन रैसलर्स में शामिल है, जिन्हें WWE में काफी पसंद किया जाता है। डीन एंब्रोज काफी लोकप्रिय WWE में है। डीन एंब्रोज सालभर में 2.7 मिलियन कमाते है। उन्होंने यहां पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। शील्ड के तौर पर उन्होंने भी डेब्यू किया था। देखते ही देखते वो काफी बड़े सुपरस्टार बन गए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications