WWE Money in the Bank 2023 में सरप्राइज एंट्री कर फैंस को चौंकाने के बाद John Cena की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

John Cena: WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज मिले। सबसे बड़ा सरप्राइज जॉन सीना (John Cena) ने दिया। उन्होंने धमाकेदार वापसी कर सभी को चौंका दिया। उन्हें देखकर फैंस खुशी से उछल गए थे। थोड़ी देर तक तो फैंस को भरोसा नहीं हुआ कि सीना ने एंट्री की। सीना ने इस वापसी पर अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दे दी है।

सीना का फैंस ने खास अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वो यहां पर फैंस की तरफ से आए हैं। इसके बाद सीना ने फैंस से बहुत कुछ कहा। साथ ही ये भी बयान दिया कि वो कोशिश करेंगे कि WWE WrestleMania का आयोजन लंदन में हो। फिर ग्रेसन वॉलर ने भी एंट्री की और सीना की बेइज्जती की। वॉलर ने सीना के ऊपर पीछे से अटैक भी किया। सीना ने भी बाद में वॉलर पर AA लगा दिया।

सीना ने अब ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा,

मैं कल रात के दर्शकों के प्रति अपने प्यार और कृतज्ञता को व्यक्त करने में असमर्थ हूं। घर वापस आने पर हमेशा मेरा स्वागत करने के लिए मेरे WWE परिवार का धन्यवाद। लंदन, वास्तव में शानदार चीज का हिस्सा बनने का अवसर देने के लिए धन्यवाद। WrestleMania (यूके में)।

जॉन सीना की एंट्री इस बार धमाकेदार रही। लंदन के फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके आने से कंपनी को भी फायदा हुआ होगा। व्यूअरशिप में जरूर उछाल देखने को मिला होगा। दरअसल सीना इस समय लंदन में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसका फायदा कंपनी को मिल गया। सीना ने भी रिंग में एंट्री के लिए मना नहीं किया होगा।

WWE WrestleMania 39 में जॉन सीना की हुई थी हार

WrestleMania 39 में सीना अंतिम बार एक्शन में नज़र आए थे। ऑस्टिन थ्योरी के साथ यूएस चैंपियनशिप के लिए उनका मैच हुआ था। इस मुकाबले में सीना की हार हो गई थी। हालांकि इंजरी की डर से सीना ने वहां पर ज्यादा एक्शन नहीं दिखाया। फैंस इस मुकाबले से खुश भी नहीं दिखे थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now