"डेनियल ब्रायन के लिए हर चीज मुमकिन और वो किसी को भी चैलेंज कर सकते हैं"

जब से ये खबर सामने आई है कि डेनियल ब्रायन को रिंग में आने के लिए क्लीन चिट मिल गई है, तब से रैसलिंग कम्यूनिटी में खुशी की लहर हैं। फैंस ने अपने इस सुपरस्टार को बधाई दी और फिर से जलवा दिखाने के लिए कहा। कई WWE सुपरस्टार्स ने भी डेनियल ब्रायन का स्वागत किया। इसमें उनके ब्रदर इन लॉ जॉन सीना भी शामिल थे। 2016 में डेनियल ब्रायन ने रिटायरमेंट ले लिया था। इंजरी की वजह से वो काफी परेशान थे। उनके सिर में काफी गहरी चोट थी। डॉक्टर्स ने उन्हें रिंग में परफॉर्म करने के लिए फिर मना कर दिया था। इसके बाद वो स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर बन गए। तब से लेकर आज तक उन्होंने काफी अच्छा काम यहां पर किया हैं। जॉन सीना ने टीएमजी स्पोर्ट्स को हाल ही में इंटरव्यू दिया और यहां उन्होंने डेनियल ब्रायन की रिंग में वापसी को लेकर बात की। जॉन सीना ने कहा कि," वो हर चीज को पॉसिबल कर सकते हैं। नो शब्द उनकी लिस्ट में नहीं है। वो इसके लिए किसी को भी चैलेंज कर सकते हैं। उन्होंने हमेशा यस के साथ काम किया। और दोबारा इसे साबित कर दिखाया। WWE में वो सबसे अच्छे आदमी हैं। उनका दिल बहुत अच्छा हैं। और जब आपका दिल अच्छा होता है तो फिर आप दूसरों की नहीं सुनते और अपना काम करते हैं। डेनियल ने ये ही कर दिखाया और वापसी की।"

Ad
डेनियल ब्रायन ने इससे पहले कई बार रिंग में दोबारा वापसी के संकेत दिए थे। जनरल मैनेजर रहते हुए भी उन्होंने कई बार ये कहा था। हालांकि उन्हें ज्यादा टाइम नहीं लगा और अब वो वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब जब डेनियल ब्रायन को क्लीन चिट मिल गई है तो वो सभी का ये कहना है कि वो रैसलमेनिया 34 में फाइट करेंगे। ये वहीं रिंग में उतरेंगे जहां रैसलमेनिया 30 में उन्होंने ट्रिपल एच, बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन को हराया था।
Ad
Ad
इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में सैमी जेन और केविन ओवंस ने डेनियल ब्रायन पर अटैक किया था। डेनियल ने भी उन्हें मारा लेकिन सैमी और केविन भारी पड़ गए। उम्मीद ये की जा रही है कि अब वो शेन मैकमैहन के साथ मिलकर रैसलमेनिया में केविन और सैमी का मुकाबला करेंगे।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications