"अपने फिनिशिंग मूव को जारी रखो क्योंकि ये बहुत मजेदार है"- पूर्व WWE Superstar ने John Cena द्वारा दी गई सलाह का किया खुलासा

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार की प्रतिक्रिया सामने आई
पूर्व WWE सुपरस्टार की प्रतिक्रिया सामने आई

John Cena: सैंटिनो मरैला (Santino Marella) ने इस बार WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) द्वारा प्रोत्साहित की गई एक चीज का खुलासा किया है। सीना ने उन्हें उनके मजेदार फिनिशर कोबरा को जारी रखने के लिए कहा था।

WWE में सैंटिनो मरैला ने बहुत नाम कमाया। कॉमेडिक रेसलर्स में से एक वो थे। उन्हें पता था कि कैसे फैंस को हंसाना है। फैंस के बीच हमेशा चर्चा में वो रहते थे। उनका फिनिशिंग मूव कोबरा भी बहुत मजेदार था। इस वजह से भी वो बहुत फेमस थे। ये एक तरह से फनी मूव था। Chris Van Vliet को हाल ही में सैंटिनो मरैला ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने सीना द्वारा कही गई बात को लेकर कहा,

मैं या तो चावो या फिर कार्लिटो के साथ रेसलिंग कर रहा था। मैंने इस दौरान अपने मूव में परिवर्तन किया। मैंने अपने ऑर्म को घुमा दिया था। जब मैंने ये किया तो सामने वाला पूरा घूम गया था। ऑडियंस को इस पर बहुत हंसी आई थी। मैं हमेशा जॉन सीना के साथ बैठता था। उन्होंने मुझसे कहा था कि इस फिनिशिंग मूव को जारी रखो क्योंकि ये बहुत फनी है।

जॉन सीना द्वारा दी गई सलाह के बाद मरैला ने इसी मूव का प्रयोग आगे किया। उन्होंने इस मूव के जरिए फैंस को बहुत मोमेंट दिए। फैंस भी उन्हें हमेशा अलग अंदाज में चीयर करते थे।

WWE WrestleMania 39 में जॉन सीना का होगा तगड़ा मैच

इस हफ्ते Raw के एपिसोड में जॉन सीना ने धमाकेदार वापसी की थी। यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी के साथ उनका सैगमेंट हुआ। इस सैगमेंट में सीना ने थ्योरी की जमकर बेइज्जती की। WrestleMania 39 में सीना और ऑस्टिन थ्योरी के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान हो गया है। इस मुकाबले में फैंस को मजा आएगा। खासतौर पर ऑस्टिन के करियर का ये सबसे बड़ा मैच होगा। इसके बाद उन्हें फ्यूचर में तगड़ा पुश मिल सकता है। सीना से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। फैंस अब इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links