पूरे देश में आज 75वें स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है। सभी देशवासी आजादी के जश्न में डूबे हुए है। लोग अपने-अपने अंदाज में इस लोकतांत्रिक पर्व को मना रहे हैं। WWE सुपरस्टार्स ने भारतीय फैंस को शानदार अंदाज में बधाई दी। WWE इंडिया ने इंस्टाग्राम के जरिए एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में जॉन सीना (John Cena) और गोल्डबर्ग (Golderg) जैसे बड़े दिग्गज नजर आए। सभी ने भारतीय लोगों को इस बड़े मौके पर अपनी शुभकामनाएं दी। View this post on Instagram A post shared by WWE India (@wweindia)स्वतंत्रता दिवस के मौके पर WWE सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई15 अगस्त को पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। WWE सुपरस्टार्स भी हमेशा इस दिन पर भारतीय लोगों को खास संदेश देते हैं। जॉन सीना की फैन फॉलोविंग पूरे भारत में हैं और सीना भी यहां के लोगों से बहुत प्यार करते हैं। सीना हमेशा इस दिन पर अपना खास संदेश देते आए है। इस वीडियो में जॉन सीना के अलावा स्टैफनी मैकमैहन, शार्लेट फ्लेयर, Raw विमेंस चैंपियन निकी A.S.H., रिंकू राजपूत, एलेक्सा ब्लिस, डेमियन प्रीस्ट, शैंकी, सैथ रॉलिंस, गोल्डबर्ग, बॉबी लैश्ले, जिंदर महल भी नजर आए। सभी सुपरस्टार्स ने अपने अलग अंदाज में बधाई दी। WWE का अगला पीपीवी Summerslam होगा और 21 अगस्त को इसका आयोजन होगा। ये सभी सुपरस्टार्स इस पीपीवी के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जॉन सीना का मुकाबला रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। भारत में जॉन सीना और रोमन रेंस की फैन फॉलोविंग बहुत ही जबरदस्त हैं। भारतीय WWE फैंस सीना को बहुत ज्यादा सपोर्ट करेंगे।भारतीय सुपरस्टार्स वीर और शैंकी ने भी इस वीडियो के जरिए अपनी शुभकामनाएं दी। इसके अलावा भारतीय मूल के जिंदर महल भी वीडियो में नजर आए। कुछ ही दिनों बाद जिंदर महल का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के साथ होगा। इसमें वीर और शैंकी का भी बहुत बड़ा रोल रहेगा। मौजूदा WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले भी खास अंदाज में दिखे। Summerslam 2021 में बॉबी लैश्ले का मुकाबला गोल्डबर्ग के साथ होगा। सैथ रॉलिंस ने भी अपना पैगाम फैंस को भेजा और काफी खुश वो इस दौरान नजर आए। Summerslam में सैथ रॉलिंस का मुकाबला दिग्गज ऐज के साथ होगा।