रॉ रीयूनियन एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। शो की शुरूआत में ही मजा आ गया। फैंस ने कुछ और सोचा था लेकिन हुआ कुछ और। जैसे ही शो शुरू हुआ तो जॉन सीना का म्यूजिक बज गया। म्यूजिक बजते ही फैंस खुशी से झूम उठे। इसके बाद जॉन सीना की शानदार एंट्री हुई। रेसलमेनिया के बाद पहली बार टीवी पर जॉन सीना नजर आए। सीना अपने वही पुराने अंदाज में नजर आए। फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। Did you really think he would miss THIS?#RawReunion @JohnCena pic.twitter.com/waExYYxRJ0— WWE Universe (@WWEUniverse) July 23, 2019"This, right here, is my HOME. Always has been. Always will be."#RawReunion @JohnCena pic.twitter.com/TMu2xw3EGQ— WWE (@WWE) July 23, 2019जॉन सीना इस एपिसोड में आएंगे ये किसी को पता नहीं था। लेकिन फैंस को विंस मैकमैहन और सीना ने चौंका दिया। सीना ने आकर सबसे पहले फैंस को धन्यवाद दिया और इसके बाद इसे अपना घर बताकर सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद द उसोज और रिकिशी भी आ गए थे। जिन्होंने काफी मजेदार सैगमेंट जॉन सीना के साथ किया। इस बीच में जॉन सीना की फिल्म का प्रमोशन भी हालांकि चल रहा था। लेकिन इस एंट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। यह भी पढ़े: 5 ड्रीम मैच जो आने वाले समय में WWE में देखने को मिल सकते हैंBANGIN' ITBANGIN' ITBANGIN' ITBANGIN' IT@TheREALRIKISHI is HERE on #RawReunion! pic.twitter.com/kw36h1CV53— WWE (@WWE) July 23, 2019द उसोज ने जहां सीना का मजाक बनाया तो वहीं रिकिशी ने जॉन सीना को इज्जत देने की बात कही। सीना का पुराना अंदाज ही इस एपिसोड में नजर आया। अप्रैल में रेसलमेनिया में हुए एक सैगमेंट में सीना नजर आए थे। इसके बाद से वो इस बार फैंस के बीच में नजर आए। कुछ ही दिनों बाद समरस्लैम होने वाला है। सीना इस शो में नजर आएंगे ये किसी को नहीं पता है। रॉ रीयूनियन के एपिसोड में जॉन सीना के अलावा कई दिग्गज और भी नजर आए। स्टोन कोल्ड, रिक फ्लेयर, हल्क होगन, शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच सहित कई लैजेंड्स यहां पर नजर आए। फैंस जॉन सीना को अब हमेशा रिंग में देखना चाहते हैं। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं