जॉन सीना को पिछले 5 सालों के अंदर सिंगल्स मैच में हराने वाले सभी WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट

WWE
WWE

- सैथ रॉलिंस (Raw, 19 फरवरी 2018)

सैथ रॉलिंस के करियर की कुछ ऐतिहासिक जीत में से एक साल 2018 में Raw के एक एपिसोड में आई थी। दरअसल, WWE ने एक गोंटलेट मैच देखने को मिला था और ये लगभग 2 घंटे तक चला था। इसमें पहले सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को पराजित किया था। इसके बाद उनका मुकाबला जॉन सीना से हुआ।

किसी को उम्मीद नहीं थी कि सीना हार जाएंगे। इसके बावजूद सैथ रॉलिंस के खिलाफ लगभग 35 मिनट तक लड़ने के बाद जॉन सीना एलिमिनेट हो गए। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी क्योंकि सैथ ने लगातार WWE के दो बड़े फेस सुपरस्टार्स को हरा दिया था। खैर, सीना ने इस हार को लेकर सैथ रॉलिंस के करियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद की।

Quick Links