John Cena ने WWE WrestleMania 39 में इतिहास की सबसे बेस्ट एंट्री कर फैंस को दिया सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे वाह-वाह

Pankaj
WWE WrestleMania 39 में जॉन सीना ने जीता दिल
WWE WrestleMania 39 में जॉन सीना ने जीता दिल

John Cena: WWE WrestleMania 39 की शुरूआत जॉन सीना (John Cena) और ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के बीच यूएस चैंपियनशिप मैच से हुई। सीना की इस मुकाबले में हार हुई। हालांकि उनकी एंट्री ने सभी का दिल जीत लिया। उनके WWE करियर की ये सबसे बेस्ट एंट्रेंस थी।

Ad

जॉन सीना हमेशा एक अलग अंदाज में एंट्री करते हैं। पहले भी WrestleMania में आपने उनकी कुछ अनोखी एंट्री जरूर देखी होगी। इस बार तो उन्होंने गजब ही कर दिया। ये उनकी सबसे बेस्ट WrestleMania एंट्री थी। मेक-ए-विश फाउंडेशन के बच्चों ने मेनिया में भाग लेकर अपनी इच्छा पूरी इस बार की। सभी स्टेज पर खड़े थे।

इन बच्चों को असली गिफ्ट तब मिला जब जॉन सीना ने एंट्री की। सीना ने एंट्री कर सभी बच्चों से हाथ मिलाया। ये देखकर सभी बच्चे खुश हो गए थे। शायद इस सरप्राइज के बारे में उन्हें भी नहीं पता होगा। सीना ने भी इन सभी बच्चों का धन्यवाद किया। बच्चों से हाथ मिलाने के बाद जॉन ने रिंग में एंट्री की। ये मोमेंट बहुत ही खास था।

Ad

WWE दिग्गज जॉन सीना को ऑस्टिन थ्योरी ने दी मात

ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ जॉन सीना को हार का सामना करना पड़ा। सीना की हार देखकर फैंस जरूर दुखी हुए होंगे। हालांकि ऑस्टिन ने चीटिंग के जरिए जॉन को हराया। उन्होंने सीना को लो-ब्लो लगा दिया था। ये चीज रेफरी नहीं देख पाए थे। सीना रिंग में धराशाई हो चुके थे। इसका फायदा ऑस्टिन ने उठाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली।

सीना अगर चैंपियन बनते तो फैंस को अच्छा लगता। ऑस्टिन के साथ उन्होंने अच्छा मैच लड़ा। थ्योरी के करियर का ये सबसे बड़ा मुकाबला था। उन्होंने सीना के ऊपर जीत हासिल की और ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। खैर ऑस्टिन अभी भी यूएस चैंपियन बने हुए है। पिछले साल नवंबर में उन्होंने ये टाइटल अपने नाम किया था। कंपनी ने इस बार भी उनके ऊपर भरोसा जताया है। अब देखना होगा कि WWE ने ऑस्टिन के लिए आगे क्या प्लान तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications