WWE SummerSlam 2018 में जॉन सीना के साथ कुछ ऐसा होगा जो पिछले 14 सालों में नहीं हुआ

जॉन सीना का नाम सुनते ही फैंस में ऊर्जा आ जाती हैं। रिंग में उनके नाम का डंका बजता है। हमेशा उन्होंने फैंस का मनोरंजन किया है। लेकिन इस साल फैंस को मायूसी लगी है। रैसलमेनिया के बाद WWE के दूसरे सबसे बड़े इवेंट समरस्लैम का हिस्सा वो नहीं होंगे। और फैंस इस बात से काफी नाराज भी है और चौंक भी गए है। जॉन सीना का नाम प्रो रैसलिंग और गैर प्रो रैसलिंग फैंस के बीच किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। अपने कामों से सीना ने दुनिया भर में अपना नाम कमाया है। द रॉक के अलावा जॉन सीना ही ऐसे रैसलर होंगे, जिन्हें वो लोग भी जानते हैं जिनका प्रो रैसलिंग से कोई लेना देना नहीं है। द लीडर ऑफ सीनेशन साल 2002 से WWE का हिस्सा हैं और डेढ़ दशक के अपने करियर में उन्होंने कंपनी के ज्यादातर पीपीवी में मैच लड़े हैं और कई चैंपियनशिप अपने नाम की है। जॉन सीना और समरस्लैम का खास नाता रहा है, हालांकि ज्यादातर समरस्लैम मैचों में उन्हें हार का मुंह ही देखना पड़ा है। उन्होंने 14 मैच यहां लड़े हैं। पांच मैचों में उन्हें जीत हासिल हुई और 9 में हार का सामना करना पड़ा है। ये शर्मनाक रिकॉर्ड जरूर उनके नाम रहा है। समरस्लैम में अगर जॉन सीना नहीं हों तो फैंस को मजा नहीं आता है। 2004 में उन्होंने समरस्लैम में डेब्यू किया था। इसके बाद कोई ऐसा समरस्लैम पीपीवी नहीं रहा जो सीना ने छोड़ा हो। लेकिन इस साल ऐसा होगा। क्योंकि वो इस बार समरस्लैम के हिस्सा नहीं है। पिछले 14 साल से लगातार वो समरस्लैम पीपीवी का हिस्सा रहे है। इस बार भी फैंस अंडरटेकर के साथ उनके रीमैच की आश लगा रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर लगातार जॉन सीना के ऊपर कमेंट आ रहे है। फैंस अपना गुस्सा भी दिखा रहे है। क्योंकि फैंस उन्हें यहां देखना चाहते थे।

Ad

No Ls for Cena this year.

A post shared by Memer (@thegoatof_memes) on

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications