ब्रॉक लैसनर को तगड़ा झटका, जॉन सीना ने WWE में कमाई के मामले में पछाड़ा

फ़ोर्ब्स ने जॉन सीना को लेकर अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर लिखी है। जॉन सीना साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले WWE सुपरस्टार बन गए है। उन्होंने ब्रॉक लैसनर को ओवरटेक कर लिया है। WWE में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में पहले नंबर पर ब्रॉक लैसनर आते हैं, लेकिन अब उन्हें जॉन सीना ने दूसरे नंबर पर धकेल दिया है। ब्रॉक लैसनर को सबसे ज्यादा 12 मिलियन डॉलर दिया जाता है। 2016 से ये चल रहा है। लेकिन जब से उनके UFC में जाने की खबरें आई है उनकी लगातार कमाई कम होती चली गई और वो अब दूसरे नंबर पर( 6.5 मिलियन डॉलर) पर आ गए है। जॉन सीना भी अब पार्ट टाइमर हो गए है। लेकिन वो हॉलीवुड में भी अपना करियर बना रहे है। पिछले 12 महीनों में उन्होंने अपनी कमाई बहुत बढ़ाई है। WWE में भी उन्हें बहुत ज्यादा फायदा मिला है। हालांकि ये चौंकाने वाली बात है कि इस बार के रैसलमेनिया कार्ड में अभी तक जॉन सीना का नाम शामिल नहीं है। अंडरटेकर के साथ उनका मैच अभी कंफर्म नहीं हुआ है। कई रिपोर्ट में ये बात लिखी गई है कि वो इस बार रैसलमेनिया में फाइट नहीं करेंगे। अंडरटेकर और जॉन सीना के बीच सिर्फ बातचीत होगी। WWE में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में ब्रॉक लैसनर का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन फोर्ब्स की हालिया रिपोर्ट में अब जॉन सीना का नाम सबसे आगे आ गया है। उन्होंने ब्रॉक लैसनर को पीछे कर दिया है। जॉन सीना की कमाई अब 10 मिलियन डॉलर हो गई है। ओवरऑल देखा जाए तो द रॉक सबसे आगे है। हॉलीवुड या अन्य जगहों से मिलाकर 2017 में उनकी कमाई 65 मिलियन डॉलर थी। लैसनर उनके बाद दूसरे नंबर पर थे जो कि WWE में मौजूद है। द रॉक अब रिंग में नहीं आते है। रोमन रेंस भी टॉप तीन की लिस्ट में है। उनकी कमाई 4.3 मिलियन डॉलर की है। एजे स्टाइल्स उनके काफी नजदीक है। 3.5 मिलियन डॉलर उनकी कमाई है। एजे स्टाइल्स WWE के सबसे बड़े छुपारूस्तम निकले है। क्योंकि कुछ ही सालों में उन्होंने बड़ा कारनाम कर दिखाया है। मात्र तीन साल में इतनी कमाई करने वाले वो पहले सुपरस्टार है। पिछले साल देखा जाए तो 12 मिलियन डॉलर के साथ ब्रॉक लैसनर नंबर वन पर थे। लेकिन अब उनकी कमाई नीचे आ गई है। अब वो इतना नहीं कमाते है। रैसलमेनिया 34 में अंडरटेकर और जॉन सीना के मैच की उम्मीद की जा रही है। अभी तक ऑफिशियल एलान इसका नहीं हुआ है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications