जॉन सीना (John Cena) पिछले 2 दशकों से WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बने रहे हैं। इस दौरान वो 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बने, कई ऐतिहासिक मैचों का हिस्सा बने और कई अन्य बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम की हैं। इस समय वो WWE में एक पार्ट-टाइम सुपरस्टार के रूप में कभी-कभी ही नजर आते हैं।हॉलीवुड मूवी प्रोजेक्ट्स में वो काफी व्यस्त रहते हैं, लेकिन समय-समय पर WWE सुपरस्टार्स के काम पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि लाइव क्राउड के वापस आने के बाद सीना भी इस साल के अंतिम महीनों में WWE में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।ये भी पढ़ें: 5 रेसलर्स जो WWE लैजेंड मार्क हेनरी की वजह से बड़े स्टार बन पाएWWE में निरंतर प्रतिभाशाली रेसलर्स उभर कर सामने आते रहे हैं, जो आगे चलकर चैंपियन भी बने। इनमें से कुछ ने सीना का सम्मान भी प्राप्त किया है। इसलिए इस आर्टिकल में जानते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने जॉन सीना को सबसे ज्यादा प्रभावित किया।ये भी पढ़ें: 6 पूर्व WWE दिग्गज सुपरस्टार्स जो AEW को जॉइन कर सकते हैंWWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंसRaw Women's Champion Becky Lynch and Seth Rollins and John Cena pic.twitter.com/KUgVhwRr7k— AOP (@AkamAop) January 12, 2020सैथ रॉलिंस ने पिछले कुछ सालों में WWE में कई किरदार निभाए। द शील्ड में आर्किटेक्ट की बात करें या 'द मसीहा' के कैरेक्टर की, उन्होंने अपने सभी कैरेक्टर्स को दिलचस्प बनाकर दिखाया है कि वो कितने बेहतरीन परफॉरमर हैं। उनके जॉन सीना से असल जिंदगी में भी संबंध काफी अच्छे हैं और 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने हाल ही में रॉलिंस की तारीफ की थी।जॉन सीना ने कहा, "बिना क्राउड के भी अच्छा प्रदर्शन कर सैथ रॉलिंस ने दिखाया है कि वो कितने अच्छे परफॉरमर हैं।"इसके जवाब में रॉलिंस ने कहा था कि, "जॉन का मैं एक रेसलर के तौर पर ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी मैं बहुत सम्मान करता हूं। इस इंडस्ट्री को उन्होंने बहुत कुछ दिया है, इसलिए मेरा उनके प्रति सम्मान कभी कम नहीं होगा।"ये भी पढ़ें: 4 मौके जब WWE में सुपरस्टार्स को अपने मैनेजर से धोखा मिलाकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!