सिजेरो (Cesaro) ने नई डील से नाखुश होकर WWE को छोड़ दिया। ये बात पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गई। कई WWE सुपरस्टार्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) ने भी सिजेरो के जाने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। वैसे ये खबर सभी के लिए चौंकाने वाली थी। किसी ने सोचा नहीं था कि सिजेरो इतना बड़ा कदम उठाएंगे।WWE दिग्गज जॉन सीना ने सोशल मीडिया पर दी अपनी प्रतिक्रियाWWE दिग्गज जॉन सीना भी इस खबर से काफी आहत हुए। इंस्टाग्राम पर जॉन सीना ने सिजेरो की तस्वीर पोस्ट की। हमेशा की तरह जॉन सीना ने कोई कैप्शन नहीं दिया लेकिन इस बार उनकी बात फैंस अच्छे से समझ गए। View this post on Instagram Instagram Postतस्वीर देखकर आपको पता चल रहा होगा कि एडिट की गई है। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का फेस इस तस्वीर पर नजर आ रहा है। हॉलीवुड में इस समय जॉन सीना काफी बिजी चल रहे हैं। उनका शेड्यूल भी काफी तगड़ा है। WWE में जरूर वो कुछ समय बाद एंट्री करेंगे। पिछले साल भी उन्होंने सरप्राइज एंट्री WWE में की थी। रोमन रेंस के साथ उनका तगड़ा मुकाबला हुआ था। सिजेरो ने WWE फैंस को बड़ा झटका दे दिया। सिजेरो ने WWE में बहुत जबरदस्त काम किया था। टैग टीम डिवीजन में सिजेरो ने बहुत अच्छा काम किया था। WWE ने सिंगल पुश सिजेरो को कभी नहीं दिया। पिछले साल जरूर रोमन रेंस के साथ उनका मैच हुआ था। रोमन रेंस को काफी अच्छी टक्कर सिजेरो ने दी थी।सिजेरो का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया और उन्होंने इसे आगे नहीं बढ़ाया। इसका मतलब ये हुआ कि वो 90 दिन के नॉन कम्पीट क्लाज कॉन्ट्रैक्ट में नहीं रहेंगे। वो जल्द ही किसी अन्य कंपनी में डेब्यू कर सकते हैं। AEW की नजरें भी सिजेरो को ऊपर होंगी। जरूर सिजेरो को उन्होंने बड़ा ऑफर दिया होगा। अब देखना होगा कि सिजेरो अपने फ्यूचर को लेकर क्या फैसला लेंगे। सिजेरो ने अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। आने वाले समय में वो फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। फैंस जरूर सिजेरो के जाने से दुखी हुए होंगे।