survivor series में होने वाले मैच की तैयारी को लेकर जॉन सीना ने अपने वर्कआउट का वीडियो जारी किया

इस बार पहले लग रहा था कि सर्वाइवर सीरीज में फैंस को मजा नहीं आएगा। फैंस ही इसमें ज्यादा रूचि नहीं दिखा रहे थे। लेकिन जैसे ही जॉन सीना के नाम का एलान हुआ तब से फैंस जोश में आ गए और इसकी तैयारी में जुट गए। शेन मैकमैहन ने जॉन सीना को स्मैकडाउन की टीम में शामिल किया। इसके अलावा इसमें नाकामुरा, बॉबी रूड, रैंडी ऑर्टन और शेन मैकमैहन हैं। खैर फैंस तो तैयार हो चुके है इस बड़े इवेंट के लिए। लेकिन सुपरस्टार्स भी इस पीपीवी के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। जॉन सीना सभी के चहेते सुपरस्टार हैं। शायद ही WWE में उनके जैसा कोई है। हर फैंस की जुबान में उनका नाम रहता है। उन्होंने भी सर्वाइवर सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जिम में वो खूब पसीना बहा रहे है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

जॉन सीना ने ट्वीट कर कहा कि वो सर्वाइवर सीरीज के लिए तैयार है। साथ ही साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें सीना जिम में स्कवॉट्स उठाते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने इसमें लिखा भी है कि, 507 पाउंड(229.97133 किलोग्राम) का स्कवॉट्स उठाकर सर्वाइवर सीरीज की अंतिम तैयारी।