WWE से जल्द रिटायरमेंट ले लेंगे जॉन सीना?

Enter caption

पिछले कई साल से जॉन सीना ने WWE को जबरदस्त बिजनेस कर के दिया है। लगातार वो WWE का फेस रहे हैं। लेकिन अब रॉ और स्मैकडाउन में फ्री एजेंट जॉन सीना कम नजर आते हैं। क्या अब उनका WWE करियर खत्म हो गया? ये सबसे बड़ा सवाल सभी के सामने है।

Ad

फैंस ने ये सोचा था कि समरस्लैम में उनकी वापसी होगी। लेकिन ये अब नामुमकिन है। क्योंकि समरस्लैम को एक हफ्ता बचा है। अंडरटेकर के साथ उनका रीमैच कभी हो पाएगा? या फिर इससे पहले ही उनका करियर खत्म हो जाएगा। वैसे जॉन सीना हॉलीवुड में काफी व्यस्त हैं।कंपनी का सबसे बड़ा फेस वैसे अब पार्ट टाइमर की भूमिका में हैं। जॉन सीना ने पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ किया है। फैंस को उन्होंने बहुत एंटरटेन किया है। अब उनके पास ऐसा कुछ भी नहीं है। हां हील टर्न वो ले सकते हैं। लेकिन हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सीना ने इसके लिए मना कर दिया था। क्योंकि इतने सालों से जो बेबीफेस बनकर रहा हो वो हील टर्न ले लें तो फैंस को क्या पता ना पसंद आए।

क्या जॉन सीना आगे भी लिमिटेड तौर पर यहां आते रहेंगे? कई लोगों का ये मानना है कि अभी वो कंपनी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहेंगे क्योंकि वो रिक फ्लेयर के रिकॉर्ड को तोड़कर 17 बार वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे। और ये हो भी सकता है, इस बात पर भरोसा करना चाहिए। इस समय जॉन सीना 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बन कर रिक फ्लेयर के बराबर खड़े हैं। इस बात पर भरोसा करना मुश्किल नहीं है कि वो एक और टाइटल अपने नाम कर लें। पार्ट टाइमर रहते हुए भी उनके लिए ये करना आसान है।

ये बात इसलिए सच है क्योंकि इससे पहले और अभी भी जितने पार्ट टाइमर ट्रिपल एच, ब्रॉक लैसनर, द रॉक और गोल्डबर्ग जैसे रहे है वो कहीं ना कहीं चैंपियन बने हैं। जबकि ये लोग भी लिमिटेड शिड्यूल का हिस्सा थे। इनका करियर अभी तक खत्म नहीं हुआ है। तो जॉन सीना के लिए भी ये कहना मुश्किल है। लेकिन जॉन सीना अगर आ भी जाते है तो क्या उनके लिए यहां करने के लिए बचा हैं। इस सवाल का जवाब शायद जॉन सीना भी नहीं दे सकते हैं। WWE का अगला प्लान अब जॉन सीना के लिए क्या होगा, वो भी पार्ट टाइम के तौर पर?

पार्ट टाइमर के तौर पर उऩके लिए कौन सा बड़ा मैच बचा हुआ हैं? अभी भी ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि अंडरटेकर के साथ उनका रीमैच जरूर होगा। फुल टाइमर जब सीना थे तो मेन इवेंट में उन्होंने रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ मैच लड़ा। इस बार के समरस्लैम में बहुत बड़े मैच हैं। तो हो सकता है कि सर्वाइवर सीरीज के लिए WWE ने अंडरटेकर और सीना के मैच का प्लान किया हो। क्योंकि यहां लैसनर भी नहीं रहेंगे। शायद इसके बाद जॉन सीना रिटायरमेंट ले लें।

जॉन सीना करियर आगे काफी मजेदार रहने वाला है। समरस्लैम भी लगभग गुजरने वाला है। तो इसके बाद बड़ा इवेंट सर्वाइवर सीरीज बचा है। तो यहां से उनका पता चल जाएगा कि आगे का क्या प्लान हैं? एक बात तो ये तय है कि जो जॉन सीना ने रैसलिंग में किया है वो शायद कोई नहीं कर सकता हैं।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications