जॉन सीना ने 39 साल के मौजूदा WWE सुपरस्टार को रिटायरमेंट के लिए दी अहम सलाह

Enter caption

हाल ही में WWE सुपरस्टार सिजेरो ने Patrick Hauser of Sport1 को अपना इंटरव्यू दिया था। और यहां पर सिजेरो ने कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि वो कब तक रेसलिंग करेंगे। ये काफी चर्चा का विषय बन गया था। सिजेरो का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। दो दशकों से वो रेसलिंग में काम कर रहे हैं। बहुत ही पुराने रेसलर सिजेरो रहे हैं। WWE में भी सिजेरो ने बहुत नाम कमाया है। जब सिजेरो से रिटायरमेंट के बारे में यहां पर पूछा गया तो इस WWE सुपरस्टार ने कहा कि वो हर दिन रिंग में अच्छे होते जा रहे हैं। सिजेरो ने कहा कि वो रिटायरमेंट तब लेंगे जब उन्हें लगेगा की वो मुकाबला करने में सक्षम नहीं है।

Ad

WWE दिग्गज जॉन सीना ने दी थी सलाह

सिजेरो ने इसके बाद ये भी कहा कि जॉन सीना ने उन्हें रिटायरमेंट की सलाह दी थी और कहा था कि कोई भी रेसलर अपने अंतिम मैच में ही हमेशा अच्छा होता है। सिजेरो ने कहा कि वो अपना अंतिम मुकाबला किसी बड़े कॉन्टेस्ट में लड़ना चाहते हैं। इस समय रिंग में काफी अच्छे सिजेरो लगते हैें। और उन्हें खुद नहीं पता कि वो कब रिटायरमेंट लेंगे।

WWE में जिस तरह का काम सिजेरो ने किया है वो शायद ही कोई कर पाएगा। लेकिन जैसा काम उन्होंने किया है वैसा फल उन्हें नहीं मिला है। सिजेरो को कभी पुश नहीं दिया गया। सिंगल के तौर पर अगर सिजेरो को पुश दिया गया होता तो शायद वो आज WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार होतेे। हालांकि टैग टीम के तौर पर सिजेरो का काम हमेशा ही अच्छा रहता है। सिजेरो ने टैग टीम चैंपियनशिप पर बहुत बार कब्जा किया है। फैंस ने हमेशा सिजेरो को सिंगल पुश की मांग की थी लेकिन विंस मैकमैहन ने अभी तक उनका टैलेंट नहीं पहचाना।

सिजेरो इस समय 39 साल के हैं और वो खुद चाहते हैं कि उनका अंतिम मैच शानदार हो। इस समय स्मैकडाउन का हिस्सा है। और वो टैग टीम में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रिंग में सिजेरो के मूव्स हमेशा फैंस को पसंद आते हैं। 39 साल की उम्र में भी वो हमेशा से यंग लगते हैं और रिंग में किसी को भी चुनौती देते हैं। फैंस भी सिजेरो को काफी चीयर करते हैं। सिजेरो इस उम्मीद में है कि उन्हें एक अच्छा और अंतिम मैच मिले। और शायद ये WWE को करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-''मैं WWE में ब्रॉक लैसनर की बेइज्जती नहीं करना चाहता था, मेरे शब्दों को गलत लिया गया'

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications