Roman Reigns की करारी हार और John Cena की धमाकेदार जीत के बाद WWE को हुआ फायदा, SmackDown की व्यूअरशिप आई सामने

Pankaj
WWE SmackDown में पिछले हफ्ते हुए तगड़े मुकाबले
WWE SmackDown में पिछले हफ्ते हुए तगड़े मुकाबले

SmackDown: पिछले साल 30 दिसंबर को हुए WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में फैंस को बहुत मजा आया। जॉन सीना (John Cena) यहां एक्शन में नज़र आए। इस शो की व्यूअरशिप भी तगड़ी रही। ये बात पहले से कही जा रही थी कि व्यूअरशिप में उछाल जरूर आएगा।

WWE SmackDown की व्यूअरशिप रही शानदार

SmackDown के इस शो में जॉन सीना, रोमन रेंस, रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर जैसे सुपरस्टार्स एक्शन में नज़र आए। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और एक अच्छा शो फैंस को देखने को मिला। SmackDown के इस एपिसोड की व्यूअरशिप 2.44 मिलियन रही। इससे पहले हफ्ते ये आंकड़ा 2.21 मिलियन था। नंबर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बहुत फायदा इस बार कंपनी को हुआ।

WWE ने साल के इस अंतिम एपिसोड को हिट बनाने का प्लान पहले ही तैयार कर लिया था। कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स यहां नज़र आए। शार्लेट फ्लेयर ने 7 महीने बाद वापसी कर बवाल मचाया। उन्होंने रोंडा राउजी को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। जीत के बाद शानदार अंदाज में उन्होंने जश्न मनाया। WWE ने उनकी वापसी के जरिए फैंस को अच्छा तोहफा दिया।

सोलो सिकोआ और शेमस के बीच भी अच्छा सिंगल्स मुकाबला हुआ। इस मैच में सिकोआ की जीत हुई। मैच खत्म होने के बाद द उसोज़ और सिकोआ ने शेमस के ऊपर अटैक जारी रखा था। उन्हें बचाने के लिए ड्रू मैकइंटायर ने रिंग में एंट्री की। ब्रे वायट और एलए नाइट का सैगमेंट भी देखने को मिला। दोनों के बीच मैच का ऐलान भी कर दिया गया है।

ब्रॉन स्ट्रोमैन और गुंथर की राइवलरी भी आगे बढ़ी। इस बार स्ट्रोमैन की हालत गुंथर ने खराब कर दी। दो हफ्ते बाद इन दोनों के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच भी होगा। सभी की नजरें मेन इवेंट में होने वाले टैग टीम मैच के ऊपर थी। यहां जॉन सीना और केविन ओवेंस का मुकाबला रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के साथ हुआ। इस मैच में सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। अंत में सीना और ओवेंस ने जबरदस्त जीत हासिल की। रेंस और सैमी को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।