दिग्गज जॉन सीना की रिंग में वापसी की तारीख सामने आई, WWE ने किया ऐलान

जिस पल का सभी को इंतजार था वो आ गया है। जॉन सीना की वापसी का एलान हो गया है। फरवरी के अंत में वो काफी समय बाद WWE में वापसी करेंगे। WWE बैकस्टेज शो में इस बात का ऐलान किया गया कि 28 फरवरी को होने वाले स्मैकडाउन के एपिसोड में जॉन सीना वापसी करेंगे। स्मैकडाउऩ का ये शो जॉन सीना के होमटाउन बोस्टन में होगा। 22 जुलाई 2019 को रॉ रीयूनियन में अंतिम बार जॉन सीना WWE टीवी पर नजर आए थे। उसके बाद वो यहां नजर नहीं आए। फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Ad

youtube-cover
Ad

2019 में ही सीना ने कंपनी में अंतिम बार रिंग में परफॉर्म किया था। 14 जनवरी को हुए रॉ के एपिसोड में वो एक्शन में नजर आए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में सीना ने ये भी कहा था कि वो इस बार रेसलमेनिया 36 के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर विंस मैकमैहन चाहेंगे तो वो रेसलमेनिया में परफॉर्म करेंगे।

सीना अब स्मैकडाउऩ के एपिसोड में वापसी करेंगे ये खबर बहुत बड़ी है। फैंस सीना को बहुत पसंद करते हैं। वैसे भी इस समय रोड टू रेसलमेनिया चल रहा है। ऐसे में अगर सीना की वापसी हो रही है तो फिर कुछ ना कुछ नया यहां देखने को मिलेगा। स्मैकडाउऩ के एपिसोड में वो आकर क्या करेंगे इसके बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं है। लेकिन जब वो आएंगे तो कुछ ना कुछ नया धमाका जरूर होगा। रेसलमेनिया में मैच के लिए वो किसी बड़े सुपरस्टार को चैलेंज कर सकते हैं। अब फैंस की नजरें पूरी तरह इस स्मैकडाउन के शो पर रहेंगी जहां सीना काफी समय बाद एंट्री करेंगे। डेनियल ब्रायन को वो चुनौती पेश कर सकते हैं। वैसे स्मैकडाउऩ के शो से पहले सऊदी अरब में सुपर शोडाउऩ का आयोजन भी होने वाला है। लेकिन अब फैंस सीना को देखना चाहते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications