जॉन सीना का नया लुक सामने आया
बहुत टाइम हो गया फैंस ने जॉन सीना को WWE रिंग में नहीं देखा। रैसलमेनिया के बाद से वो किसी बड़े इवेंट का हिस्सा भी नहीं बने। अभी भी वो इस स्पोर्ट्स इंटरटनेमेंट के ब्रांड एंबेसेडर बने हुए हैं। अभी भी प्रोजेक्ट एक्स पर भी काम कर रहे हैं। उनका वो हॉलीवुड ड्रीम हैं। जैकी चेन के साथ वो एक्शन में नजर आएंगे।
Never stay in your “comfort zone” too long. New program thanks to @EyeOfJackieChan team more ? more ?♂️ little bit of ?and of course?️♀️! Down to 236lb from 254 and really weirding out the poor SOB on the treadmill behind me! #NeverGiveUp pic.twitter.com/CwkCBn4h9D
— John Cena (@JohnCena) August 7, 2018
जॉन सीना ने ट्विटर पर फोटो अपलोड की और अपने नए लुक के बारे में बताया। वो जिम में जो नया वर्कआउट कर रहे है, उसके बारे में भी उऩ्होंने जानकारी दी। इसमें जॉन सीना काफी अच्छे लग रहे हैं।
WWE में काफी समय से जॉन सीना शांत है। कई सालों से वो कंपनी के बेबीफेस बने हुए हैं। फिलहाल पिछले एक साल से उनका ध्यान हॉलीवुड की तरफ हैं।ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में ट्रिपल एच के खिलाफ उन्होंने जीत हासिल की थी। उसके बाद वो नजर नहीं आए। हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट उनके पास पड़े हैं।
जॉन सीना हमेशा से अच्छे परफॉर्मर रहे हैं। जैकी चेन के साथ काम करने के लिए वो नए वर्कआउट पर ध्यान दे रहे हैं। नया लुक उन्होंने नई मूवी के लिए तैयार किया हैं।
अफवाहें ये भी सामने आ रही है कि समरस्लैम में उनका रीमैच अंडरटेकर के साथ हो सकत हैं। हालांकि समरस्लैम को अब ज्यादा टाइम नहीं बचा हैं। फिर भी फैंस इस हीरो को देखने के लिए तैयार बैठे है। अगर वो नहीं आते है तो फैंस को निराशा हाथ लगेगी। खैर अभी जॉन सीना की तरफ से भी कोई बात सामने नहीं आई है कि वो समरस्लैम में आएंगे या नहीं।