सुपर शो डाउन इवेंट से पहले जॉन सीना ने अपने लुक में किया चौंकाने वाला बदलाव

Enter capt

जॉन सीना इस समय पार्ट टाइमर की भूमिका में WWE में है। वो अभी अपना फ्यूचर एक्टिंग में बना रहे है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उन्होंने अपनी ट्रेनिंग बंद कर दी है। 6 अक्टूबर को सुपर शो डाउन इवेंट का आयोजन होगा। और इससे पहले जॉन सीना ने अपने नए लुक और शरीर में किए गए बदलाव का खुलासा कर दिया है।

Ad

जॉन सीना 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन है। वो जहां भी जाते है वो यादगार बन जाता है। पार्ट टाइमर रहते हुए अभी भी वो काफी तैयारी करते है। WWE में अगर बॉडी की बात करें तो जॉन सीना सबसे ऊपर आते है। उनका शेप काफी अच्छा है।इस समय हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए उन्होंने WWE से छुट्टी ले रखी है। इसी वजह से उनका नया लुक सामने आता रहता है। और इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है।

जॉन सीना की अगर पुरानी पिक्स को देखा जाए तो उसमें उनके शरीर में काफी मांस था। और उन्होंने पिछले कुछ सालों में इसे बढ़ाया भी है। रिंग में परफॉर्म करने के लिए ये जरूरी भी है। लेकिन इस बार कुछ अलग है। उनका लुक कुछ अलग ही अभी लग रहा है। इस फोटो को देखने के बाद फेैंस एक बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। बॉडी का शेप भी कुछ अलग ही उनका लग रहा है।

10/6 #WWESSD ⚡️? @WWE #RAW @WWEUniverse @WWENetwork #SDLive 闪电拳头 pic.twitter.com/20gi7H3Ni4
— John Cena (@JohnCena) September 17, 2018

सीना ने इस बार अपने बाल भी बढ़ा दिए है। गर्दन तक उनके बाल पहुंच गए है। लेकिन असली चीज गर्दन के नीचे है जहां से पूरा बदलाव नजर आ रहा है। उन्होंने काफी वजन घटाया है। काफी अलग वो लग रहे है। उनका शरीर पहले की तुलना में काफी मजबूत लग रहा है। पिछले कुछ सालों की फोटो से इसे मिलाया जाए तो काफी बदलाव इसमें नजर आ रहा है।

6 अक्टूबर को सुपर शो डाउन इवेंट में जॉन सीना की वापसी होगी। बॉबी लैश्ले के साथ टीम बनाकर उनका मुकाबला केविन ओवंस और इलायर के साथ होगा।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications