जॉन सीना ने अपनी पूर्व मंगेतर निकी बैला की सगाई पर दी प्रतिक्रिया

Ankit
जॉन सीना और निकी बैला
जॉन सीना और निकी बैला

पूर्व WWE सुपरस्टार निकी बैला ने अपने बॉयफ्रेंड आर्टेम चिगविंटसेव से हाल ही में सगाई की है। दोनों ने अपनी सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर दी । अब इस सगाई के बाद निकी के पूर्व मंगेतर जॉन सीना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

ये भी पढ़ें-बिग शो की चौंकाने वाली वापसी और Raw के बेहतरीन एपिसोड के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

रेसलमेनिया 33 में जॉन सीना ने निकी बैला को रिंग के बीच में प्रपोज किया था, जिसके बाद ये साफ हुआ था कि ये दोनों जल्द शादी कर लेंगे। हालांकि दोनों के बीच सगाई के बाद मतभेद दिखे जिसके बाद सीना और निकी ने अलग होने का फैसला लिया।

जॉन सीना के करीबी और सूत्र ने बताया है कि निकी की सगाई से 16 बार के पूर्व चैंपियन काफी खुश है। साथ ही जॉन सीना अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ भी अच्छा वक्त गुजार रहे हैं, लेकिन निकी के लिए ज्यादा खुश हैं।

जॉन, निकी की सगाई से काफी खुश हैं क्योंकि निकी को वो इंसान मिल गया जो उन्हें अच्छे से रख सकता है। सीना की जिंदगी में निकी काफी अहम थी इसलिए वो हमेशा उसे याद करते हैं। उनको रेसलमेनिया में किया गया प्रपोजल भी याद है। खैर, दोनों के लिए अलग होना काफी मुश्किल था लेकिन अब दोनों आगे बढ़ चुके हैं।

खैर, सीना अपनी लाइफ में अच्छा काम कर रहे हैं, वहीं निकी बैली भी अब आगे बढ़ चुकी हैं। निकी अब WWE से रिटायर हो चुकी हैं जबकि सीना एक पार्ट टाइम रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications