निकी बैला से अभी भी प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं लेकिन अब ये काफी मुश्किल है:जॉन सीना

पिछले महीने जॉन सीना और निकी बैला के ब्रेकअप की खबर से WWE और एंटरटेनमेंट की दुनिया में भूचाल सा आ गया। 6 साल साथ रहने के बाद द लीडर ऑफ सीनेशन और फीयरलैस बैला ने अलग होने का मन बनाया। फैंस भी इऩ दोनों के ब्रेकअप के बाद काफी निराश है। जॉन सीना और निकी बैला को WWE के अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का भी पावर कपल माना जाता था। जॉन सीना और निकी बैला ने खुद ही इस बात का एलान किया था कि वो दोनों अलग हो रहे है। इसके बाद से कुछ दिनों तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं ंआई। हालांकि इस बारे में पूरे तरीके से नहीं पता की आखिर ये दोनों क्यों अलग हुए। हाल ही में NBC स्पोर्ट्स को जॉन सीना ने अपना इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू के दौरान वो काफी भावुक नजर आए। इस दौरान उन्होंने ब्रेकअप के बारे में बताया। जॉन सीना ने कहा कि,"मैं काफी दुखी हूं कि ऐसा हुआ। चाहते नहीं थे लेकिन कुछ दिक्कतें थी जिस वजह से ये हुआ। ब्रेकअप के बाद पहली बार मेैंने 15 देिनों की छुट्टी ली। मैं अकेला रहने लगा और रात में कुछ देर के लिए घर से निकल कर अंजान लोगों से बात करता था। मेरे दिल को बहुत धक्का पहुंचा। मैं अभी भी निकी बैला से प्यार करता हूं और उनसे शादी करना चाहता हूं लेकिन ये अब काफी मुश्किल हैं।क्योंकि परिस्थिति ऐसी हो गई है कि ब्रेकअप करना पड़ा। अब कोई उम्मीद भी नहीं है।"

Ad
जॉन सीना और पूर्व डीवाज़ चैंपियन निकी बैला पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ही सुपरस्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्रेकअप की जानकारी दुनिया को दी थी। माना जा रहा द लीडर ऑफ सीनेशन और निकी बैला की मई महीने की शुरुआत में शादी फिक्स हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे जैसे शादी की तारीख नजदीक आती जा रही थी, वैसे ही सीना नर्वस हुए जा रहे थे। फिलहाल जॉन सीना को ही दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह माना जा रहा है।
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications