Roman Reigns के दुश्मन द्वारा WrestleMania में दी गई चुनौती पर WWE दिग्गज John Cena की पहली प्रतिक्रिया सामने आई  

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस के दुश्मन की हुई तारीफ
WWE दिग्गज की प्रतिक्रिया सामने आई

Logan Paul: WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच शानदार मैच हुआ था। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। इस मैच में रेंस की जीत हुई लेकिन सभी का दिल पॉल ने जीत लिया। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। जॉन सीना (John Cena) ने पहले भी पॉल की तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। इस बार भी एक खास तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है।

Ad

WWE दिग्गज जॉन सीना ने शानदार तस्वीर पोस्ट की

जॉन सीना जब भी कोई तस्वीर डालते हैं तो उसमें कैप्शन नहीं देते हैं। इस बार उन्होंने तस्वीर में Stone Cold Someday? लिखा हुआ है। हाल ही में लोगन पॉल ने कहा था कि वो सीना के साथ WrestleMania में मुकाबला लड़ना चाहते हैं। इसका जवाब सीना ने तस्वीर पोस्ट कर दिया। उन्होंने संकेत दे दिए कि आगे जाकर ये मुकाबला हो सकता है।

Ad

लोगन पॉल को मैच के दौरान इंजरी भी आ गई थी। अब शायद कुछ समय तक वो रिंग में नज़र नहीं आएंगे। वैसे जब रोमन रेंस के साथ उनका मैच तय किया गया था तब कई लोग गुस्से में थे। सभी को लगा कि रोमन के सामने वो ज्यादा टिक नहीं पाएंगे। ऐसा नहीं हुआ और इन दोनों के बीच करीब 25 मिनट का मुकाबला हुआ। पूरे मैच में रेंस के ऊपर पॉल हावी रहे थे। इस मैच में लोगन पॉल के भाई जेक पॉल भी आए।

द उसोज और सोलो सिकोआ ने भी एंट्री की। अपने भाइयों की वजह से रेंस अपनी चैंपियनशिप रिटेन करने में सफल रहे। कई बार तो ऐसा लगा कि रेंस चैंपियनशिप हार जाएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया। WWE की उम्मीदों पर पूरी तरह लोगन पॉल खरे उतरे। WWE ने पॉल के ऊपर भरोसा कायम किया। इस भरोसे को पॉल ने बरकरार रखा। हैरानी की बात ये थी कि उनका WWE में ये तीसरा मुकाबला था। तीसरे ही मुकाबले में उन्होंने अपना दम दिखाया। WWE ने अब उनके लिए आगे के लिए भी खास प्लान जरूर तैयार किया होगा। वहीं जॉन सीना भी शायद अगले साल रिंग में वापसी कर सकते हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications