भारतीय बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के दुनिया भर में चाहने वाले हैं। उनकी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग विशाल है। उसी सूची में एक नाम और जुड़ गया, और वो नाम है WWE के सुपरस्टार जॉन सीना।दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनी के स्टार जॉन सीना भी रणवीर सिंह के फैन मालूम होते हैं। हाल ही में रणवीर की रिलीज़ हुई फ़िल्म, "गल्ली बॉय" का लोकप्रिय डायलॉग "अपना टाइम आएगा" के इमेज को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। View this post on Instagram A post shared by John Cena (@johncena) on Mar 6, 2019 at 9:35pm PSTजॉन सीना जैसे स्टार्स द्वारा रणवीर सिंह के गाने का पोस्ट शेयर करना बड़ी बात है। इसके पहले भी जॉन सीना कई मौकों पर शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, कपिल शर्मा और दिलेर मेहंदी जैसे स्टार्स के पोस्ट शेयर कर चुके हैं। इसके अलावा जॉन सीना अपने भारतीय फैंस को दीवाली और स्वतंत्रता दिन पर अपना प्यार दिखाते रहे हैं।जॉन सीना द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर भारतीय प्रसंशको की खुशी का ठिकाना नहीं है। दर्शक जॉन सीना और रणवीर दोनों को लेकर बहुत सारा प्यार जता रहे हैं। भारतीय फैंस के लिए जॉन सीना हमेशा कुछ हटकर करते हैं जिससे वो सभी का दिल जीत जाते हैं।सुपरस्टार जॉन सीना, इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया वेबसाइट पर कुछ न कुछ पोस्ट किया करते हैं। जिसमें से अधिकतर पोस्ट साथी रैसलर्स की खिंचाई करते हुए होती है या फिर अपने फैंस को प्रोत्साहित करते हुए होती है। दुनिया भर के दर्शक सुपर सीना द्वारा शेयर किए गए इन पोस्ट का मजा लेते हैं और उसपर ढेर सारा प्यार जताते हैं।जॉन सीना इस समय अपनी आने वाली फ़िल्म "द वॉएज ऑफ डॉक्टर दु लिटिल" की शूटिंग में व्यस्त हैं। रैसलमेनिया 35 के लिए जॉन सीना उपलब्ध होंगे या नहीं इसके बारे में कोई भी औपचारिक जानकारी नहीं है। लेकिन संभावना ऐसी जताई जा रही है कि वो इस साल रैसलिंग के सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगे।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं