क्या होगा अगर जॉन सीना WWE में विलन बन जाएंगे?

जॉन सीना का हील टर्न कई सालों से फैंस के लिए ड्रीम बना हुआ है। हल्क होगन की तरह फैंस जॉन सीना को देखना चाहते है। जॉन सीना हमेशा फेस WWE में रहे है। अब करियर में उनके लिए कुछ नहीं बचा है। WWE में वो सब हासिल कर चुके हैं। हील टर्न ही एक रास्ता बचा है, जो फैंस देखना चाहते हैं। हालांकि जॉन सीना अभी भी बेबीफेस पर डटे हुए है। जॉन सीना भी अभी ये ही चाहते हैं। एक बार रॉ में उन्होंने हील टर्न का रूप दिखाया था लेकिन वो सफल नहीं हो पाया था। इसके कई कारण है कि जॉन सीना अभी भी बेबीफेस बने हुए है। कई सालों से एक सजग तौर पर उन्होंने काम किया है। उनका फैंस के साथ काफी अच्छा रिश्ता बना हुआ हैं। चैरिटी के तौर पर भी और हमेशा फैंस के बीच रहने के कारण जॉन सीना काफी फेमस रहे हैं। बच्चों के काफी फेवरेट जॉन सीना है। इसे सीना का सीरियस भी लेते हैं। WWE भी इसे तोड़ना नहीं चाहता। अगर नैबर गिभ अप टूट जाएगा तो काफी फैंस उम्मीद छोड़ देंगे। शायद एक वजह ये भी है कि वो हील टर्न नहीं लेना चाहते। रैसलिंग में हमेशा बिजनेस बदल दिया है। किसी भी गिमिक की ज्यादा डेट नहीं होती। सीना का गिमिक काफी लंबा हो गया है। अब फैंस भी काफी बोर हो चुके हैं। उन्हें करेक्टर में बदलाव की सख्त जरूरत हैं। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो सीना क्या अब हील टर्न लेंगे? अगर ऐसा होगा तो WWE प्रोग्राम के लिए काफी मजेदार होगा। जॉन सीना अभी अपने करेक्टर में नीचे की ओर जा रहे है। एक ही करेक्टर बहुत लंबे समय से चल रहा है। अगर इसमें बदलाव किया जाए और वो नहीं चल पाया तो सीना के पास वो काबिलियत है कि वो फिर पुराने करेक्टर में आकर बदलाव कर सकते हैं। इसमें सीना की स्टोरीलाइन पर भी सभी की नजरें रहेंगी। अगर फेस बनके ही वो अभी भी काम करेंगे तो फिर लंबे टाइम तक वो यहां नहीं टिक पाएंगे। 2017 रॉयल रंबल में अगर सीना ने एजे के खिलाफ हील टर्न ले लिया होता तो सोचिए क्या होता। एरीना कुछ टाइम के लिए खामोश हो जाता। सीना को एजे स्टाइल्स हरा भी देते। सीना इसके बाद उनसे हील बनकर टाइटल जीत जाते। इसके बाद सीना को अंडरटेकर के खिलाफ रैसलमेनिया 33 में चैलेंज करना चाहिए था। ऐसा होता तो शायद फैंस को उनका करेक्टर काफी पसंद आता। रैसलमेनिया 34 में अंडरटेकर के खिलाफ भी वो काफी डरे हुए लगे। उनके प्रोमो में साफ दिख रहा था। उस समय ये मैच डिस्क्वालिफाई हो जाता और फिर इसे अच्छे से बिल्ड किया जाता, जो कि अंतिम मैच होता। वैसे फैंस जॉन सीना को एक बार तो हील टर्न में देखना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो बिजनेस को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा। क्योंकि बाद में फेस बनकर जॉन सीना अपने फैंस को बता सकते है कि उनका काम क्या हैं। हील टर्न लेकर फैंस उन्हें हारते हुए भी देखना चाहते हैं।सीना कई सालों से फेस बनकर WWE में राज कर रहे हैं। और अब वो अगर हील टर्न लेते है तो फिर लंबे वक्त तक वो यहां राज कर सकते हैं। एक नए हीरो के तौर पर जॉन सीना फैंस के लिए उभर सकते हैं। ब्रॉक लैसनर के साथ जैसा फैंस ने किया शायद वो जॉन सीना के साथ भी हो सकता हैं। विंस मैकमैहन का अभी तक कोई रिएक्शन इसके लिए नहीं आया हैं। उनका रोल इसमें बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। हील टर्न लेकिन सीना को बहुत ही जल्द लेना पड़ेगा। अगर ऐसा होता है तो फिर एक हीरो और पैदा हो जाएगा। पिछले 15 साल से सीना ने एक ही करेक्टर निभाया है और अब बदलाव की जरूरत है। बिजनेस के लिए भी ये सबसे ज्यादा महत्वूर्ण होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications