WWE Money in the Bank 2023 से पहले लंदन में दिखे दिग्गज John Cena, फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलने की अटकलें हुई तेज

Pankaj
WWE दिग्गज जॉन सीना को लेकर अहम जानकारी
WWE दिग्गज जॉन सीना को लेकर अहम जानकारी

John Cena: WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आप सभी को पता है कि मनी इन द बैंक (Money in the Bank) प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। इस शो से पहले सीना लंदन में नज़र आए।

Ad

WrestleMania 39 में अंतिम बार एक्शन में जॉन सीना दिखे थे। ऑस्टिन थ्योरी के साथ यूएस चैंपियनशिप के लिए उनका मुकाबला हुआ था। सीना की हार हुई थी। इसके बाद वो WWE में नज़र नहीं आए। अपने फिल्म प्रोजेक्ट की वजह से सीना इस समय लंदन में मौजूद हैं।

16 बार के वर्ल्ड चैंपियन इस समय अपने फिल्म प्रोजेक्ट के प्रचार में बिजी हैं, उनकी सबसे हालिया फिल्म फास्ट एक्स है, जो इस समय सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अपने बिजी शेड्यूल के कारण सीना साल 2022 की शुरूआत के बाद से कंपनी में केवल दो बार कम्पीट करने में सफल रहे हैं।

सीना फिलहाल अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अगर वो Money in the Bank के दिन WWE रिंग में आ जाएंगे तो फिर मजा आ जाएगा। WWE द्वारा इस तरह का प्लान बनाया जा सकता है। लंदन के क्राउड के लिए ये सबसे बड़ा सरप्राइज होगा।

Ad

WWE रिंग में जॉन सीना की वापसी कब होगी?

इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड भी लंदन में होगा। सीना इस शो में भी एंट्री कर सकते हैं। सीना अगर रिंग में आएंगे तो कंपनी को भी फायदा होगा। कंपनी का बिजनेस आगे बढ़ सकता है। सीना जब भी कुछ करते हैं तो वो फैंस के बीच छा जाते हैं। इंस्टाग्राम पर भी वो एक्टिव रहते हैं। कुछ ना कुछ पोस्ट समय-समय पर वो डालते रहते हैं।

सीना ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बहुत जल्द रिंग में एंट्री करेंगे। अब देखना होगा कि उनकी वापसी कब होगी और कब फैंस को सरप्राइज मिलेगा। कंपनी ने भी उनके लिए कुछ ना कुछ खास प्लान जरूर बनाया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications