जॉन सीना ने अपनी पहली पत्नी को क्यों तलाक दिया था?

Enter captio

WWE में जॉन सीना का बड़ा नाम है। हमेशा वो चर्चा में रहते है। शायद जितनी उपलब्धि उन्होंने यहां पाई वो कोई और नहीं कर सकता। वो कई बार अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहे।सीना ने पहले अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था और इस साल निकी बैला के साथ उनका रिश्ता टूट गया। हमेशा वो किसी ना किसी चर्चा में जरूर रहते है।

सीना ने 2009 में एलिजाबेथ हॉबरडेऊ से शादी की थी। एलिजाबेथ सीना के साथ हाई स्कूल में साथ पढ़ती थी। शादी के तीन साल बाद ही सीना ने एलिजाबेथ को तलाक दे दिया था। बाद में सीना ने एक रेडियो शो में इस बात का खुलासा भी किया था कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। तलाक बार बोलते हुए सीना ने कहा था कि वो कभी भी एलिजाबेथ को तलाक नहीं देना चाहते थे। लेकिन शादी के बाद उन्हें महसूस होने लगा था कि वो WWE से दूर हो जाते हैं। इस वजह से उन्हें तलाक देना पड़ा था। उन्होंने ये भी कहा था कि WWE उनका पहला प्यार है। इससे मैं कभी दूर नहीं जा सकता हूं। शायद यहीं वजह थी कि ये कदम उठाना पड़ा।

सीना और निकी बैला का रिश्ता भी किसी से नहीं छुपा है। 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया। रैसलमेनिया 33 के मंच पर जॉन सीना ने निकी बैला को प्रपोज भी किया। लेकिन इस साल के शुरूआत में शादी से पहले उनका रिश्ता टूट गया। इस वजह से दोनों काफी परेशान भी रहे।

जॉन सीना ने निकी बैला के साथ रिश्ते के बारे में पहले कहा था कि उन्होंंने निकी बैला से इसलिए शादी करने का फैसला लिया क्योंकि वो भी WWE से जुड़ी हुई है। मेरा मानना है कि अगर पति-पत्नी एक ही प्रोफेशन से हों तो वह एक-दूसरे की जरूरत व परेशानियों को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। निकी और मेरे बीच कुछ अर्से से अच्छी बॉन्डिंग चल रही थी। इसी कारण मैंने इस रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला किया।

फैंस को लगा था कि इन दोनों की शादी हो ही जाएगी लेकिन इस साल के शुरूआत में सब कुछ पलट गया। दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। फैंस इस बात से जरूर निराश हुए। हालांकि इस बात का अच्छे से आज तक पता नहीं चल पाया कि दोनों क्यों अलग हुए। दोनों ने खुलकर इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।