जॉन सीना को WWE ने भविष्य में होने वाले सभी इवेंट्स से हटाया

Wrestling Inc के अनुसार, जॉन सीना को रैसलमेनिया के बाद होने स्मैकडाउन के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है। यहीं नहीं इसके अलावा आगे आने वाले किसी भी इवेंट में भी उन्हें नहीं रखा गया है। जॉन सीना ने कई फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है। इसमें कई सारी इंटरटेनमेंट की फिल्में भी है। वो अब द रॉक के पीछे-पीेछे चल रहे है। जॉन सीना ने WWE में कई सालों से राज किया है। WWE ने भी उनका भरपूर इस्तेमाल किया है। लेकिन अब उनकी प्राथमिकता बदल गई है। रैसलमेनिया में उन्होंने निकी बेला को शादी के लिए प्रपोज किया था। अब शायद वो उनके साथ वक्त बिताना चाहते है। रैसलिंग आईएनसी की रिपोर्ट के अनुसार सीना को भविष्य में अब किसी भी WWE इवेंट के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है। रैसलमेनिया 33 में मैच उनका अंतिम पीपीवी था। अब कुछ महीने वो फिल्में और टीवी शो में काम करेंंगे। निकी बेला का भी पार्ट टाइम शिड्यूल यहां पर बनाया गया है। वो कुछ मैचों में नजर आएंगी। डेव मैल्टजर के अनुसार जनवरी और फरवरी में मिज के साथ तो स्मैकडाउन लाइव में फैंस की संख्या काफी बढ़ी थी। अगंर सीना आगे आने वाले कुछ साल तक काम करते है तो वो WWE के सबसे बड़े ड्राविंग कार्ड होंगे। अगर वो लंबे समय तक कंपनी में नहीं रहते है तो कंपनी फिर आगे बढ़ जाएगी। फिर जॉन सीना की जगह कोई और आ जाएगा मेन कार्ड में। वैसे जॉन सीना ने WWE में बेबीफेस के तौर पर काम किया है। 17 बार वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके है। उनके आस-पास कोई भी नहीं है। फैंस भी उन्हें हमेशा रिंग में देखना चाहते है। कंपनी से अगर वो हमेशा के लिए चले जाते है तो थोड़ा बहुत नुकसान उन्हें होगा। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वो बीच-बीच में नजर आते रहेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications