आस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में WWE का बड़ा इवेंट होने वाला है। इससे पहले इवेंट में होने वाले एक मैच का खुलासा हो गया है। सुपरस्टार जॉन सीना का मुकाबला केविन ओवंस के साथ यहां होगा। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल सऊदी अरब में काफी शानदार हुआ था। फैंस ने इसका जमकर मजा लिया। WWE ने भी इसमें सफलता हासिल की। अब यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर ये बड़ा पीपीवी होने जा रहा है। WWE को इसमें भी सफलता की उम्मीद है। सुपर शो डाउन इवेंट आस्ट्रेलिया में होगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता 1 लाख के करीब है। ये ग्राउंड काफी बड़ा है। अगर ये सभी टिकटें बिक जाती है तो सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे। रैसलमेनिया 32 में टेक्सस में 101,763 फैंस रहे थे। और इसके बाद ये रिकॉर्ड कभी नहीं टूट पाया। इस बार उम्मीद है कि ये रिकॉर्ड टूटेगा। इससे पहले एक मैच का एलान पहले ही हो चुका है। अंडरटेकर का मुकाबला ट्रिपल एच के साथ होगा। सात साल बाद पहली बार ये दोनों आमने सामने होंगे। शॉन माइकल्स भी इस शो का हिस्सा होंगे। रोंडा राउजी, रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन, एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस का मैच भी यहां होगा। इन्हें इस इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया गया है। WWE आस्ट्रेलिया ने इस बात का पुख्ता किया कि जॉन सीना का मुकाबला यहां केविन ओवंस के साथ होगा। और ये मैच काफी शानदार होगा। साल 2015 में जब केविन ओवंस ने डेब्यू किया था तो जॉन सीना को ही उन्होंने पिन किया था। एलिनिमेशन चैंबर में फिर मुकाबला हुआ था। काफी लंबे समय बाद अब इन दोनों का मुकाबला यहां देखने को मिलेगा। BREAKING: 16-time World Champion @JohnCena to return to Australia to face @FightOwensFight at @WWE Super Show-Down! New release of premium floor seats on-sale now at @Ticketek_AU https://t.co/cNKL81hBwz #WWESSD #WWEAustralia pic.twitter.com/KoFSpTo71M — WWE Australia (@WWEAustralia) August 10, 2018 WWE सुपर शो डाउन 6 अक्टूबर को होगा। इसमें कई बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे। WWE इस शो को हिट बनाने के लिए काफी तैयारी कर रहा है।