जॉन गर्गानो (Johnny Gargano) और कैंडिस लेरे (Candice LeRae) इस समय WWE NXT का हिस्सा हैं। दोनों के फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। WWE के बाहर इस समय ये फेमस कपल काफी चर्चा में आ गया। इस कपल ने हाल ही में खुलासा किया कि जल्द ही उनके घर नन्हे मेहमान की एंट्री होगी। ये जरूर फैंस के लिए बड़ी खबर होगी। दोनों का NXT में बहुत बड़ा नाम हैं। गर्गानो ने इंस्टाग्राम के जरिए ये बात अपने फैंस को बताई। View this post on Instagram A post shared by Johnny Gargano (@johnnygargano)WWE NXT सुपरस्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारीट्विटर पर भी गर्गानो ने पोस्ट डालकर सभी को जानकारी दी। एक तस्वीर के जरिए ये भी खुलासा किया गया कि अगले साल फरवरी में कैंडिस पहले बच्चे को जन्म देंगी। यानी कि वो इस समय तीन महीने की प्रेग्नेंट हैं।The secret's out! Our team is getting a little bigger..The best is on the way!👶❤ @CandiceLeRae pic.twitter.com/wUxo3ktgqC— Johnny Gargano (@JohnnyGargano) August 12, 2021WWE में कैंडिस लेरे के अलावा कई सुपरस्टार्स हैं जो प्रेग्नेंसी के कारण छुट्टी में है। इस साल लेसी इवांस ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। बैकी लिंच ने पिछले साल दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। अब उनकी WWE में वापसी का इंतजार सभी कर रहे हैं।रोंडा राउजी ने भी इस साल अपने फैंस को बड़ी खबर दी थी। रोंडा ने कहा था कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। WrestleMania 35 के बाद रोंडा WWE में नजर नहीं आईँ और वो इस समय अपनी फैमिली के साथ हैं। कैंडिस लेरे के जाने से अब WWE स्टोरीलाइन काफी प्रभावित होगी।WWE ने कैंडिस के लिए प्लान तैयार किया होगा लेकिन अब बड़ा झटका लग सकता है। साल 2016 में गर्गानो और कैंडिस ने शादी की थी। इसके बाद से लगातार दोनों WWE में काम कर रहे हैं। आने वाले WWE ड्राफ्ट में इन दोनों सुपरस्टार्स के ऊपर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। अब इस पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कैंडिस शायद अब एक साल तक नजर नहीं आएंगी।कैंडिस और गर्गानो ने NXT में अभी तक अच्छा काम किया। गर्गानो अभी कंपनी में काम करेंगे लेकिन कैंडिस को अब छुट्टी में जाना होगा। शायद अब अगले साल तक कैंडिस की रिंग में एंट्री नहीं होगी।