WWE Raw में 2 Superstars के बीच चल रही अजीबोगरीब स्टोरीलाइन पर बड़ा खुलासा, पूर्व चैंपियन ने फैंस के बीच रखा असली सच

Pankaj
WWE Raw में फेमस सुपरस्टार का हुआ खास सैगमेंट
WWE Raw में फेमस सुपरस्टार का हुआ खास सैगमेंट

Johnny Gargano: WWE Raw में इस समय एक ऐसी स्टोरीलाइन चल रही है जो किसी को ज्यादा समझ नहीं आ रही है। WWE सुपरस्टार डेक्स्टर लूमिस (Dexter Lumis) ने 8 अगस्त, 2022 से लगातार द मिज़ (The Miz) को टारगेट किया है। तीन महीने बाद अब अंत में इस बात का पता चल गया कि मिज़ के ऊपर क्यों लूमिस अटैक कर रहे हैं। इसका पूरा क्रेडिट जॉनी गार्गानो (Johnny Gargano) को जाता है। उन्होंने रॉ (Raw) के एपिसोड में इसका खुलासा किया।

Ad

दरअसल बैकस्टेज पहले ही बता दिया गया था कि गार्गानो इस बार मिज़ और लूमिस को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे। शो में मिज़ का मुकाबला मुस्तफा अली के साथ हुआ था। इस मैच में भी लूमिस ने मिज़ के ऊपर हमला किया था। अली ने इसका फायदा उठाया और मिज़ को हरा दिया।

WWE सुपरस्टार जॉनी गार्गानो ने फैंस को बताया असली सच

शो में गार्गानो का सैगमेंट भी हुआ। गार्गानो ने अपने खास इंटरव्यू में कहा,

डेक्सटर लूमिस मेरे सन-इन-लॉ की तरह हैं। लूमिस WWE से रिलीज होने के बाद संघर्ष कर रहे थे और इसी कारण मिज़ ने इसका फायदा उठाया। वो असल में डेक्सटर को उनपर हमला करने के पैसे दे रहे थे। मिज़ ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो खुद को सेलिब्रिटी समझते हैं। लूमिस अगर उनपर हमला करेंगे तो वो फैंस के बीच चर्चा का विषय रहेंगे। जब मिज़ ने डेक्सटर को पैसे देना बंद कर दिया तो उन्होंने मिज़ पर सही मायने में हमला करना शुरू कर दिया। अब लूमिस असल में मिज़ की हालत खराब करना चाहते हैं।
Ad

WWE Raw में लूमिस और मिज़ की राइवलरी अभी आगे जारी रहेगी। दोनों के बीच आगे जाकर तगड़ा मैच भी हो सकता है। फैंस को अभी तक इन दोनों की स्टोरीलाइन में कुछ खास नज़र नहीं आया है। शायद आगे जाकर बड़ा सरप्राइज इस स्टोरीलाइन में मिल सकता है। अब देखना होगा कि आने वाले Raw के एपिसोड में इन दोनों की राइवलरी में क्या नया मोड़ आएगा। जॉनी गार्गानो के ऊपर भी अब सभी की नजरें टिकी होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications