34 साल के जॉनी गार्गानो (Johnny Gargano) का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट 10 दिसंबर, 2021 को खत्म हो गया था। WWE NXT में 7 दिसंबर को वो अंतिम बार नजर आए थे। जॉनी गार्गानो इस दौरान काफी भावुक नजर आए थे। कंपनी में ये उनका अंतिम शो था। जॉनी गार्गानो ने WWE के साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। अब मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही AEW में वो कदम रख सकते हैं। पूर्व WWE सुपरस्टार जॉनी गार्गानो AEW में कब करेंगे डेब्यू?कुछ दिन पहले AEW में पूर्व WWE NXT टैग टीम चैंपियन काइल ओ'राइली ने भी डेब्यू कर लिया। ये बात लगभग तय हो गई है कि जॉनी गार्गानो भी AEW में ही कदम रखेंगे। हाल ही में ट्विच स्ट्रीम पर जॉनी गार्गानो ने कुछ AEW सुपरस्टार्स के बारे में बात की थी। खासतौर पर उन्होंने पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन कैनी ओमेगा को लेकर बात की थी। जॉनी गार्गानो ने कहा था कि वो कैनी ओमेगा के साथ ड्रीम मैच लड़ना चाहते हैं। जॉनी गार्गानो ने ये भी कहा था कि वो कुछ समय तक रिंग में नजर नहीं आएंगे। वो अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताना चाहते हैं। View this post on Instagram Instagram Postडेव मैल्टजर ने अपनी मौजूदा रिपोर्ट में जॉनी गार्गानो को लेकर बड़ा बयान दिया। मैल्टजर ने कहा कि जॉनी गार्गानो AEW ही जाएंगे और इस बात के पूरे चांस नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जॉनी गार्गानो ने पब्लिक और प्राइवेट में AEW जाने की बात बता दी है। जॉनी गार्गानो कब AEW में जाएंगे इसकी तारीख अभी सामने नहीं आई है लेकिन वो जल्द ही वहां एंट्री करेंगे। अगले साल की शुरूआत में AEW के किसी बड़े इवेंट में जॉनी गार्गानो एंट्री कर सकते हैं। अभी ये भी नहीं पता कि जॉनी गार्गानो ने AEW का कॉन्ट्रैक्ट स्वीकार किया या नहीं।जॉनी गार्गानो के AEW में जाने से WWE को बहुत नुकसान होगा। NXT के कई बड़े सुपरस्टार्स ने AEW में एंट्री कर ली है। जॉनी गार्गानो का NXT रन जबरदस्त रहा था। NXT की व्यूअरशिप में भी अब गिरावट देखने को मिलेगी। जॉनी गार्गानो के ऊपर अब सभी की नजरें टिकी होंगी। देखना होगा कि वो कब AEW में डेब्यू करेंगे?