"बच्चे भी खुश हो जाएंगे"- WWE दिग्गज Bray Wyatt की मंगेतर ने उनके साथ शादी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने पिछले साल जोजो ऑफरमैन (Jojo Offerman) के साथ सगाई की थी। जोजो ने अब अपने रिलेशन को लेकर खास बात बताई। फैंस जानना चाहते हैं इन दोनों की शादी कब होगी। इसका जवाब भी जोजो ने इस बार दिया।

Ad

WWE सुपरस्टार Bray Wyatt की मंगेतर का बड़ा बयान

The Bellas पॉडकास्ट पर इस बार जोजो ऑफरमैन ने ब्रे वायट के साथ रिलेशन को लेकर कहा,

हमारी ऑफिशियल तौर पर अभी शादी नहीं हुई। हम दोनों की सगाई पिछले साल हुई थी। इस साल के अंत तक हम दोनों शादी कर लेंगे। हम तारीख सहित अन्य चीजें भी प्लान करेंगे। मैं इस चीज के लिए बहुत उत्साहित हूं। बहुत मजा आएगा। बच्चे भी खुश हो जाएंगे।

जोजो ऑफरमैन को साल 2021 में WWE ने रिलीज कर दिया था। बे वायट और जोजो बहुत लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। बहुत इंतजार के बाद पिछले साल दोनों ने सगाई की और इस बात की जानकारी सबसे पहले जोजो ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

Ad

आपको बता दें साल 2017 से ब्रे और जोजो साथ में थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पहले बच्चे का जन्म 2019 में हुआ था, वहीं दूसरे बच्चे का जन्म 2020 में हुआ था। वायट हमेशा अपनी निजी जीवन को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। शायद इस वजह से इन दोनों के रिलेशन के बारे में पहले पता नहीं चला।

ब्रे वायट को भी साल 2021 में WWE ने रिलीज कर दिया था। पिछले साल उनकी दोबारा वापसी कंपनी में हुई। इसके बाद से उनके राइवलरी एलए नाइट के साथ चल रही है। दोनों की राइवलरी को WWE ने अच्छे से बिल्ड किया। हालांकि वापसी के बाद से अभी तक WWE टीवी पर वायट ने कोई मैच नहीं लड़ा। इस वजह से फैंस गुस्से में चल रहे हैं। वैसे उनका मैच देखने के लिए अब WWE फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट में उनका मुकाबला नाइट के साथ होगा। दोनों के बीच पिच ब्लैक मुकाबला होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications