Jordynne Grace & Stephanie Vaquer: WWE NXT से सुपरस्टार्स लगातार मेन रोस्टर पर आते रहते हैं। कुछ समय पहले ही जूलिया (Giulia) और रॉक्सेन परेज़ (Roxanne Perez) का मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। जूलिया SmackDown का हिस्सा बनीं, वहीं परेज़ इस समय Raw ब्रांड के लिए काम करती हुई नजर आ रही हैं। अब दो अन्य स्टार्स के मेन रोस्टर कॉल अप को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
NXT Battleground 2025 में जॉर्डिन ग्रेस विमेंस चैंपियन बनने में असफल रहीं और करारी हार का सामना करना पड़ा। फैंस के मन में उनके भविष्य को लेकर सवाल था। NXT के हालिया एपिसोड में स्टैफनी वकेर भी अपनी विमेंस चैंपियनशिप को गंवा बैठी। इन दोनों के भविष्य को लेकर बहुत अच्छी खबर सामने आई है।
Cory Hays ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्टैफनी वकेर अब अपनी विमेंस चैंपियनशिप हारने के बाद Raw का हिस्सा बनने वाली हैं। इसके साथ ही जॉर्डिन ग्रेस को SmackDown का हिस्सा बनाया जाने वाला है। दोनो ही कुछ महीनों पहले WWE का हिस्सा बनी थीं और इतनी जल्दी उनका मेन रोस्टर पर आना शानदार बात होगी। इससे पता चला है कि ट्रिपल एच और मैनेजमेंट को उनपर पूरा भरोसा है।
WWE में क्या हो सकता है स्टैफनी वकेर और जॉर्डिन ग्रेस का अगला कदम?
स्टैफनी वकेर अगर WWE Raw ब्रांड का हिस्सा बनती हैं, तो उन्हें लिव मॉर्गन या फिर रॉक्सेन परेज़ के साथ दुश्मनी में देखना खास होगा। अभी विमेंस Money in the Bank के क्वालीफाइंग मैच भी चल रहे हैं। स्टैफनी को इस मुकाबले का हिस्सा बनाया जा सकता है। उनकी पूर्व दोस्त और विरोधी जूलिया ने भी विमेंस MITB मैच में जगह बना ली है। अभी WWE Raw से एक स्पॉट बचा है और यह वकेर को मिल सकता है।
जॉर्डिन ग्रेस अगर SmackDown का हिस्सा बनती हैं, तो मिड कार्ड डिवीजन से उनकी शुरुआत हो सकती है। वो ज़ेलिना वेगा के साथ स्टोरी शुरू कर सकती हैं। जॉर्डिन अपनी जबरदस्त ताकत और साइज के लिए जानी जाती हैं। इसी वजह से उन्हें नाया जैक्स जैसी तगड़ी रेसलर के खिलाफ देखना भी खास होगा। ग्रेस को मेन रोस्टर पर लाते ही चर्चा का विषय बनाना है, तो फिर नाया के साथ स्टोरी शुरू करना सबसे बेहतर विकल्प होगा।