केन की सालाना इनकम और कुल कमाई

kane-aerial-1479908369-800

केन उर्फ़ ग्लेन जैकब्स करीब 18 साल से रैसलिंग के बिज़नस के बड़े नाम है। अंडरटेकर, बिग शो और मार्क हेनरी की तरह ही केन भी WWE से सालों से जुड़े दिग्गज रैसलर हैं। इन दिग्गजों का लॉकर रूम में काफी सम्मान होता है और किसी को भी केन के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहना है। केन की सालाना आय जानने से पहले हम उनके प्रो-रैसलिंग करियर पर एक नज़र डालते हैं। सेंट लुइस, मिसूरी के CSWA (सेंट्रल स्टेट्स रैसलिंग एसोसिएशन) में ग्लेन जैकब्स अंगुस किंग के नाम से रैसलिंग किया करते थे। फिर उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स रैसलिंग एसोसिएशन (USWA) के साथ "डूम्सडे" के किरदार में काम किया। स्मोकी माउंटेन रैसलिंग के साथ उन्होंने "द क्रिसमस क्रियेचर" और "ऊनाबोम्ब" के किरदार में काम किया और SMW में उन्होंने अल स्नो के साथ टैग टीम ख़िताब भी जीता था। वे USWA वर्ल्ड चैंपियन भी थे। मजेदार बात ये है कि केन ने WCW में भी एक मुक़ाबला लड़ा, जहाँ उन्हें स्टिंग के हाथों हार मिली। केन साल 1995 में WWE से जुड़े। उस समय उनका किरदार था "डॉक्टर आइजैक यनकेम," जो एक पागल डेंटिस्ट थे। समरस्लैम 1995 पर उनका ब्रेट हार्ट के साथ मुकाबला भी हुआ। साल 1996 में जब केविन नैश WCW के लिए चले गए, तब केन ने फेक डीजल का किरदार निभाया। साल 1997 में बैड ब्लड: इन यौर हाउस, में केन ने बिग रेड मशीन के रूप में अपना डेब्यू किया। अंडरटेकर और शॉन माइकल्स के बीच हुए पहले हैल इन ए शैल मैच में उन्होंने दखल दिया। उन्होंर शैल का दरवाजा तोडा और अंडरटेकर को टॉम्बस्टोन पाइलड्राइवर देकर रैसलिंग दर्शकों को अपना परिचय दिया।

Ad
youtube-cover
Ad

केन बिल्कुल एक मॉन्स्टर थे और आते ही वे एटीट्यूड एरा के अभिन्न अंग बन गए। केन चार अगल-अलग एरा का हिस्सा रहे हैं एटीट्यूड एरा, द रुथलेस्स एरा, द PG एरा और द न्यू एरा। केन आज भी रैसलिंग करते हैं लेकिन उनकी अपीयरेंस में बहुत कमी आई है। केन 2015 तक स्टोरीलाइन किया करते थे। वे आखिरी बार अपने भाई अंडरटेकर के साथ मिलकर सर्वाइवर सीरीज पर वायट फैमिली से फिउड कर रहे थे। साल 2016 में भी केन रिंग में कम ही दिखाई दिए और बिग शो और मार्क हेनरी की तरह हाउस शो करते रहे। लेकिन ब्रैंड के विभाजन के बाद स्मैकडाउन लाइव में ड्राफ्ट किये जाने के बाद डेविल्स फेवरेट डीमन कई बार टीवी पर दिखाई देने लगे। हालांकि वे कभी लम्बे स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं थे। इस समय केन युवाओं के साथ काम कर रहे हैं और उन्हें रैसलिंग के गुण सीखा रहे हैं। ऐसा वे अपने पूरे करियर में करते आएं हैं, खासकर रुथलेस्स एरा में जहाँ पर उन्होंने युवा स्टार एज को पुश देने के लिए उनसे कई बार फिउड किया। स्वार्थहीन केन को इसका इनाम भी मिलना चाहिए। केन तीन बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन से WWF चैंपियनशिप जीती है, रे मिस्टेरियो से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती है (MITB कैश इन कर के) और रैसलमेनिया 24 पर कुछ ही सेकंड में चावो ग्युरेरो को हराकर ECW ख़िताब अपने नाम किया। अपने पूरे करियर में केन कई गिम्मिक का हिस्सा रहे हैं, चाहे मास्क उतारना हो, वापस मास्क पहनना हो, मजाकिया डीमन बनना हो या फिर कॉर्पोरेट इमेज अपनाना हो, इस तरह के वे कई रूप अपना चुके हैं। वे कई बार फेस और हील टर्न भी कर चुके हैं। इन सब के बीच उन्होंने सभी रैसलर्स का सम्मान भी हासिल किया है। उनका सबसे अच्छा और यादगार फिउड उनके स्टोरीलाइन के भाई अंडरटेकर से हुआ, जिनके साथ उन्होंने "ब्रदर्स ऑफ़ डिस्ट्रक्शन" नामक टैग टीम भी बनाई थी। सालों से वे कई युवाओं को पुश देते आएं हैं। लेकिन हमें ये बात भी जाननी चाहिए की ग्लेन जैकब केवल रैसलिंग से नहीं जुड़े हैं। इसपर हम विस्तार से चर्चा करेंगे। पहले उनकी कमाई पर एक नज़र डालते हैं। द बिग रेड मशीन की सालाना वेतन $1.3 मिलियन है और अंदाजन उनका नेट वर्थ है $7 मिलियन। “द बिग रेड मशीन” की सालाना कमाई का विश्लेषण भले केन किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा न हों, लेकिन वे हमेशा से कंपनी के अहम हिस्सा रहे हैं। उनके एसेट्स पर एक नज़र डालते हैं। घर द बिग रेड मशीन का घर टेनेसी के जेफरसन सिटी में है। वैसे ये कुछ सालों से बिकने के लिए आगे किया गया है। अभी इसका मूल्य $799,000 बताया जा रहा है। इसे साल 2005 में 78 एकड़ जगह में बनाया गया था। उनके घर में 3 बैडरूम, 3.5 बाथरूम, 4 कार गेराज है। isad49b1fagbd50000000000-1479909142-800 उनके घर में एक पूरा जिम, सिटींग रूम के साथ लक्ज़री मास्टर सूट, बड़ा गेस्ट रूम, सोलर पैनल, बेसमेंट में बार के साथ मनोरंजन के लिए पूरा जगह है, रौशनी से भरपूर सन रूम और आराम करने के लिए पूल है। द बिग रेड मशीन और उनकी पत्नी इस विशाल बंगले को इसलिए बेचना चाहते हैं क्योंकि वे काफी दूर है और काम के कारण उन्हें एक घंटे का सफर करना पड़ जाता है। इस बारे में केन ने कहा, "अगर अभी माहौल थोड़े अलग होते तो मैं इसे कभी न बेचता और उम्र भर यहीं रहता। लेकिन अभी ऐसा होना मुमकिन नहीं दिख रहा और इसलिए हम इसे बेचना चाहते हैं।" WWE के अलावा भी केन कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। केन एक मुक्तिवादी (लिबर्टी के समर्थक) भी हैं। ये रहा एक वीडियो क्लिप जिसमें केन अपने राजनितिक दृष्टिकोण समझा रहे हैं:

youtube-cover
Ad

वो फ्री स्टेट प्रोजेक्ट के सदस्य हैं। वे इंटरव्यू और सवाल जवाब के काम खुद किया करते हैं। केन ने कहा था कि वे साल 2017 में रिपब्लिकन की ओर से क्नॉक्स काउंटी के मेयर पड़ के लिए उम्मीदवार बनेंगे। हालांकि इसका विचार वे 2016 के प्रेजिडेंट के नतीजों को ध्यान में रखकर करेंगे। यहाँ पर रिपब्लिकन की जीत हुई है, इसलिए केन की संभावना भी बढ़ चुकी है। WWE के अलावा केन का मुख्य काम इन्शोरन्स का है। केन और उनकी पत्नी क्रिस्टल "जैकब्स इन्शुरन्स एसोसिएट्स, LLC" नामक एक इन्शुरन्स कंपनी चलाते हैं। केन की कंपनी टेनेसी के नॉक्सविल्ले में हैं। केन रोटरी क्लब के भी सदस्य हैं और इस संस्था के साथ वे भूखों को खाना खिलाने का काम करते हैं। केन नॉक्सविल्ले के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ये रहे दूसरे सुपरस्टार्स की कुल कमाई। सुपरस्टार कमाई कोफ़ी किंग्स्टन $1,500,000 डीन एम्ब्रोज़ $6,000,000 अंडरटेकर $16,000,000 स्टोन कोल्ड $45,000,000

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications