WWE लाइव इवेंट के दौरान कोई रूल्स नहीं होते, क्योंकि यहां पर होने वाली चीजें टीवी पर टेलिकास्ट नहीं होती और इसी वजह से WWE सुपरस्टार्स काफी मजा भी करते हैं। एल्बनि में हुए लाइव इवेंट के दौरान इलायस के कहने पर केन ने रिंग के बीच में गाना गाया। क्राउड ने भी केन के इस परफॉर्मेंस को काफी एंजॉय किया। .@KaneWWE and @IAmEliasWWE singing together at #WWEAlbany. ??????????pic.twitter.com/3EZjM3X9hF — Mike Tiscione (@mjtiscione) December 30, 2017 भारत में हुए लाइव इवेंट में इलायस को देखते हुए इस बात को जरूर कहा जा सकता है कि लाइव इवेंट के दौरान इलायस सबसे ज्यादा आक्रर्षक नजर आते हैं। गिटार के साथ उनके प्रदर्शन को क्राउड की तरफ से शानदार रिएक्शन मिलता है। यूके टूर के दौरान ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन ने भी इलायस को उनकी परफॉर्मेंस में जॉइन किया। इस बार केन ने इलायस का साथ दिया। केन ने एल्बनि में हुए लाइव इवेंट के दौरान फैंस के सामने 'She'll be Coming Down The Mountain' गाना गाया। हालांकि उन्होंने यह ही गाना क्यों गाया इसके पीछे की वजह बस वो ही जानते हैं। फिर भी फैंस को उनकी यह परफॉर्मेंस काफी पसंद आई। क्या पता फ्यूचर में जाकर केन और इलायस एक टैग टीम भी बना सकते हैं। केन ने इस शानदार गाना गाने के बाद रिंग के बाहर जाकर कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज को जाकर मारा और इसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। #WWEAlbany@KaneWWE Walks with & sings with @IAmEliasWWEpic.twitter.com/ahX95lRObi — Mat Maniac (@MatManiac1) December 30, 2017 केन इस समय रॉयल रंबल पीपीवी की तैयारी कर रहे हैं, जहां ब्रॉक लैसनर यूनिवर्स चैंपियनशिप को ब्रॉन स्ट्रोमैन और केन के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड करने वाले हैं। अगले हफ्ते होने वाली रॉ में ब्रॉक लैसनर भी नजर आने वाले हैं, तो केन की नजर होगी कि वो किसी तरह से बीस्ट के ऊपर दबदबा बनाकर अपने आप को मजबूत दिखाना चाहेंगे।