"मुझे अंडरटेकर के खिलाफ सिर्फ एक मैच लड़ना था"

केन निश्चित ही फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर हैं, उनका WWE में करियर काफी लंबा और शानदार रहा है। द बिग रेड मशीन ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी कि अंडरटेकर के साथ उनकी फिउड सिर्फ एक मैच की थी। केन ने 1997 में डेब्यू करने के बाद से ही काफी शानदार रहा था और समय लगभग हर किसी को यकीन था कि केन और अंडरटेकर भाई हैं। असल में इन दोनों सुपरस्टार्स ने सिर्फ अपना किरदार निभाया। केन हाल ही में नॉक्स सिटी के मेयर बने, जिसकी वजह से वो रैसलमेनिया 34 के बाद से WWE में नजर नहीं आए हैं। पूर्व WWE चैंपियन ने राजनीति में अधिक ध्यान देने के लिए WWE से दूरी बना रखी है। हालांकि केन ने हाल ही में जैरी द किंग लॉलर के साथ उनके पॉडकास्ट में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने बताया कि अंडरटेकर के साथ उनकी फिउड सिर्फ एक मैच की थी। विंस मैकमैहन को यह स्टोरीलाइन काफी पसंदी आई और उन्होंने इस कहानी को जारी रहने दिया। केन ने कहा, "विंस कोे यह कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसको जारी रहने दिया। उनको लगा था कि यह काफी सफल होगी।" विंस ने रैसलिंग किरदारों को लेकर पिछले कुछ सालों में काफी सफल फैसले लिए हैं, जिसने सबको हैरान तो किया। हालांकि अंत में वो सही साबित हुए। केन और अंडरटेकर की फिउड को काफी पसंद किया गया था और फैंस को इसमें काफी मजा अाया था। केन इस समय रैसलिंग बिजनेस से दूर हैं और वो राजनीति में ज्यादा नजर आ रहे हैं। इस बात का अंदाजा किसी को नहीं है कि केन को दोबारा WWE रिंग में कब देखा जाएगा। दूसरी तरफ अंडरटेकर के फ्यूचर के बारे में किसी को नहीं पता। हालांकि डैडमैन को आखिरी बार ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में देखा गया था, जहां उन्होंने रूसेव को कास्केट मैच में हराया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications