केन हाल ही में दुबई में हुए मिडल ईस्ट फिल्म एंड कॉमिक कोन में नजर आए, जहां उन्होंने गल्फ न्यूज़ को इंटरव्यू दिया। केन ने कहा कि दुनिया भर के फैंस की तरह उन्हें भी द अंडरटेकर की रिटायरमेंट की खबर से धक्का लगा। केन ने अपनी WWE वापसी को लेकर भी बात रखी।
रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के खिलाफ हुए द अंडरटेकर के मैच को लेकर केन ने कहा, "द अंडरटेकर खुद अपना ध्यान रख सकते हैं। हम सभी को पता था कि किसी न किसी कदम पर ये जरूर होगा। दुनिया भर के फैंस की तरह मैं भी इस बात से दुखी हूं कि अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले ली है"।
केन ने अपनी WWE वापसी को लेकर कहा कि वे अभी कुछ भी कहकर सरप्राइज को बेकार नहीं करना चाहते। आपको बता दें कि केन का असली नाम ग्लेन जैकब्स है और उन्होंने 1992 में प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। 1995 में वो डॉक्टर आइज़क यांकेम बने।1997 में बैड ब्लड पीपीवी में उन्होंने केन के रूप में डैब्यू किया। केन ने शॉन माइकल्स और द अंडरटेकर के बीच हुए हैल इन ए सैल मैच में दखल दी थी और अंडरटेकर को हरवाने में मदद की।
WWE ने अपनी स्टोरीलाइन में केन और द अंडरटेकर को भाई बताया। रैसलिंग के बाहर भी दोनों ही स्टार्स एक दूसरे के काफी क्लोज़ हैं। दोनों का रिश्ता करीब 20 साल पुराना है और उम्मीद है कि ये हमेशा जारी रहेगा।
केन ने कहा कि वो अगले हफ्ते बड़ा एलान करने वाले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि केन नोक्स कंट्री(टेनेसी) के मेयर पद के लिए खुद के नाम का एलान कर सकते हैं। टेनेसी में केन और उनकी पत्नी एक इंश्योरेंस कंपनी चलाती हैं।
द अंडरटेकर निश्चित तौर पर भविष्य के हॉल ऑफ फेमर हैं। इसके अलावा वो मैनेजर के रोल में भी टीवी पर नजर आ सकते हैं।
Published 09 Apr 2017, 10:04 IST