2 बार के चैंपियन ने गुस्से में आकर पूरे WWE लॉकर रूम को दी धमकी, कहा- किसी को भी हराने का माद्दा रखता हूं

WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE रॉ (Raw) में मैच के बाद 2 बार के NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) ने इस बार बड़ा बयान दे दिया। कैरियन क्रॉस ने पूरे WWE लॉकर रूम को धमकी दे दी। क्रॉस ने कहा कि WWE में अब वो किसी को भी हराने का माद्दा रखते हैं। सबसे बड़ी बात उन्होंने कही कि सभी का नंबर अब आगे आएगा। कैरियन क्रॉस ने NXT में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और इस वजह से ही उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हुई।

Ad

WWE Raw में इस हफ्ते कैरियन क्रॉस ने हम्बर्टो कारिलो को हराया

WWE Raw में इस हफ्ते कैरियन क्रॉस का मुकाबला हम्बर्टो कारिलो के साथ हुआ। ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला। अंत में क्रॉस ने क्रॉस जैकेट सबमिशन मूव के जरिए हम्बर्टो को टैपआउट कराया और इस मैच को जीत लिया। इसके बाद बैकस्टेज काफी गुस्से में कैरियन क्रॉस लगे।

दुनिया में कोई ऐसा इंसान नहीं है जिसे मैं नॉकआउट या सबमिट नहीं कर सकता। वक्त के हिसाब से मैं अपने आप को साबित करूंगा। धीरे-धीरे सभी का नंबर अब आएगा। रेफरी बीच में नहीं आते तो शायद कारिलो का भी आज बुरा हाल हो जाता। इस चीज के हिसाब से अब आप फ्यूचर देख सकते हो।

youtube-cover
Ad

मेन रोस्टर में आने के बाद अभी तक कैरियन क्रॉस का रन बहुत ही शानदार रहा है। जैफ हार्डी, कीथ ली और रिकोशे जैसे सुपरस्टार्स को वो हरा चुके हैं। NXT टेकओवर में पिछले हफ्ते ही समोआ जो ने कैरियन क्रॉस को हराया था। क्रॉस का NXT चैंपियनशिप रन शानदार चला और समोआ जो ने इसे खत्म किया।

WWE क्रॉस को अब आने वाले समय में बड़ा पुश देगा। जिस अंदाज में वो सुपरस्टार्स का हाल कर रहे हैं उसे देखकर सभी के मन में डर जरूर पैदा हो गया होगा। सबसे बड़ी बात की जल्द ही वो टाइटल पिक्चर में भी आ सकते हैं। विंस मैैकमैहन ने जरूर क्रॉस के लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार किया होगा। फैंंस की नजरें भी अब लगातार क्रॉस के ऊपर टिकी होंगी। देखना होगा कि आगे आने वाले समय में क्रॉस किस तरह अपना जलवा दिखाते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications